Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चमोली तपोवन में दो शव और मिले, त्रिवेंद्र सरकार ने चमोली आपदा पर दिया अपडेट
चमोलीउत्तराखंड न्यूज़

तपोवन में दो शव और मिले, त्रिवेंद्र सरकार ने चमोली आपदा पर दिया अपडेट

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से आई आपदा में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 70 पहुंच गया है। राज्य सरकार ने मंगलवार को बताया कि मलबे से दो शव और मिले हैं। उत्तराखंड सरकार ने बताया, ‘आपदा नियंत्रण कक्ष की ओर से मिली सूचना के अनुसार श्रीनगर चौरस से एक शव और एक कीर्ति नगर से बरामद किया गया है। लापता 206 लोगों में से 70 शव और 29 मानव शव अब तक मिले हैं।’

इस बीच, 134 लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है। आईटीबीपी, एनडीआरएफ और दूसरी एजेंसियों के जवान मिलकर चमोली में 7 फरवरी से लगातार दिन-रात अभियान में जुटे हुए हैं।

प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार ने साफ कहा है कि आखिरी शख्स के मिलने तक बचाव अभियान लगातार जारी रहेगा। अब तक 170 मीटर तक मलबा साफ किया जा चुका है। टनल में अब भी 25 से 35 लोग फंसे हो सकते हैं, 14 लोगों का शव बरामद कर लिया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles