Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मिलने दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मिलने दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

अगले साल होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है। 18 मार्च को त्रिवेंद्र सरकार के 4 साल पूरे होने के मौके पर पार्टी भव्य तरीके से मनाने जा रही है। इस दौरान गांव के कोने-कोने तक विकास योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाएगी। इस बीच सीएम त्रिवेंद्र दिल्ली रवाना हुए हैं।

उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार को 4 साल पूरे हो रहे हैं। 18 मार्च को पार्टी और सरकार की ओर से तमाम तैयारियां की गई हैं। दो दिन पहले पर्यवेक्षक और बीजेपी की केंद्रीय टीम देहरादून पहुंची थीं। कल सीएम रावत ने भाजपा के सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की थी। इस दौरान आम जनता तक सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को पहुंचाने की रणनीति बनाई गई।

आज मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत नई दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। वह दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। आपको बता दें कि उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष बंशीधर भगत ने साफ कह दिया है कि नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा।

बताया जा रहा है कि प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की बात चल रही है। जल्द ही 3 से पांच नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। दो पुराने मंत्रियों को हटाकर पांच नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। दिल्ली में सीएम के होने को मंत्रिमंडल विस्तार से ही जोड़कर देखा जा रहा है।

शनिवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पर्यवेक्षक रमन सिंह और प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कोर ग्रुप की बैठक के दौरान विधायकों और सांसदों से बातचीत की थी। दो घंटे से भी ज्यादा समय तक चली बैठक में राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, टिहरी से लोकसभा सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, नैनीताल से लोकसभा सांसद अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक सहित राज्य संगठन के भी अहम नेता मौजूद रहे।

केंद्रीय पर्यवेक्षकों के देहरादून पहुंचने और विधायकों से बातचीत पर जब सवाल किया गया तो बंशीधर भगत ने कहा था कि 18 मार्च को प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 70 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी। प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना नहीं है और पार्टी विधायकों में कोई मनमुटाव नहीं है।

चुप्पी तोड़ो…. महिला दिवस के मौके पर राज्यपाल ने एम्स ऋषिकेश में की अनोखी पहल की शुरुआत

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...