Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत के सचिव बने शैलेश बगोली, अरुणेंद्र सिंह को अपर सचिव का जिम्मा
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत के सचिव बने शैलेश बगोली, अरुणेंद्र सिंह को अपर सचिव का जिम्मा

उत्तराखंड परिवहन, शहरी विकास, आवास एवं मुख्य प्रशासक आईएएस अधिकारी शैलेश बगोली को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। इस संबंध में आदेश भी आज जारी हो गया।

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पदभार संभालने के साथ अपनी टीम भी तैयार करनी शुरू कर दी है। उन्होंने आईएएस अफसर शैलेश बगोली को अपना सचिव नियुक्त किया है। वह बगोली शहरी विकास, आवास और परिवहन विभाग के सचिव हैं। उन्हें साफ-सुथरी छवि वाले अफसर के रूप में जाना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समय में यह पद राधिका झा के पास था।

अरुणेंद्र सिंह चौहान को अपर सचिव बनाया गया है। अरुणेंद्र पूर्व सीएम मेजर जनरल बीसी खंडूरी के ओएसडी रह चुके हैं। उनकी गिनती तेज-तर्रार अधिकारियों में होती है।

हाल ही में त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड की कमान सौंपी गई। त्रिवेंद्र के कार्यकाल में नौकरशाही को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। ऐसे में नए सीएम के आते ही नई टीम बनने पर सबकी नजरें थीं। समझा जा रहा हैं कि अगले कुछ दिनों में कुछ और प्रशासनिक फेरबदल हो सकते हैं।

सीएम सचिवालय में शैलेश अब नौकरशाही के केंद्र में होंगे। पिथौरागढ़ के रहने वाले शैलेश 2002 बैच के आईएएस हैं। महाशिवरात्रि की छुट्टी के बावजूद आज प्रशासनिक स्तर पर यह आदेश जारी किया है। ऐसे में साफ दिखाई दे रहा है कि सीएम की नजर में शैलेश की छवि पहले से अच्छी थी। अब आने वाले दिनों में कुछ और अधिकारियों के सचिवालय से तबादले या नियुक्तियां हो सकती हैं। ऐसी संभावना लगाई जा रही है कि तीरथ सिंह सरकार में उत्तराखंड और दक्षिण भारतीय मूल के अधिकारियों को वरीयता दी जा सकती है।

फोटो – अरुणेंद्र सिंह चौहान

 

हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सीएम तीरथ सिंह रावत ने श्रद्धालुओं पर की फूलों की वर्षा

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...