उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद शुक्रवार को उनकी कैबिनेट ने आकार ले लिया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने 11 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उम्मीद के अनुसार तीरथ कैबिनेट में चार नए चेहरों को शामिल किया गया है।
LIVE : राजभवन में मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम। https://t.co/AUpRoTQmdQ
— Tirath Singh Rawat (मोदी का परिवार) (@TIRATHSRAWAT) March 12, 2021
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, मसूरी से विधायक गणेश जोशी और यतीश्वरानंद को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर मसूरी से विधायक गणेश जोशी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि एक सैनिक को मंत्री बनाकर पार्टी ने सम्मान किया है। पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उसे निभाऊंगा।
सबसे पहले, कैबिनेट मंत्री के रूप में सतपाल महाराज ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष रहे बंशीधर भगत ने शपथ ली। इसके बाद डा. हरक सिंह रावत, डीडीहाट से विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल, यशपाल आर्य, गदरपुर सीट से विधायक एवं शिक्षा मंत्री रहे अरविंद पांडे ने शपथ ली। अरविंद पांडे ने संस्कृत में शपथ ली। कैबिनेट में शामिल किए गए अन्य चेहरों में सुबोध उनियाल, मसूरी से विधायक गणेश जोशी शामिल हैं। गणेश जोशी ने शपथ के बाद सीएम तीरथ सिंह को सैल्यूट किया। वह सैन्य पृष्ठभूमि से आते हैं।
इसके बाद डा. धन सिंह रावत ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर शपथ ली। सोमेश्वर से विधायक रेखा आर्य ने भी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली। हरिद्वार ग्रामीण से दूसरे बार विधायक बने स्वामी यतीश्वरानंद ने भी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर शपथ ली।










जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन का रखा गया ध्यान
तीरथ सिंह कैबिनेट में क्षेत्रीय एवं जातिगत संतुलन का ध्यान रखा गया। सीएम के अतिरिक्त कैबिनेट में चार ठाकुर चेहरे शामिल हैं। वहीं पांच ब्राह्मण चेहरे हैं। क्षेत्रीय संतुलन की बात करें तो गढ़वाल से छह विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया गया है। कुमाऊं से चार चेहरों को जगह दी गई है। मैदानी क्षेत्र से दो विधायकों को मंत्रिमंडल में लाया गया है।



Leave a comment