हरिद्वार महाकुंभ के लिए विशेष तैयारी, DGP अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

हरिद्वार महाकुंभ के लिए विशेष तैयारी, DGP अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार अपने अलग अंदाज को लेकर जाने जाते हैं। हरिद्वार कुंभ में तैनात उत्तराखंड पुलिस के जवानों में ऊर्जा का संचार करने और अपने कर्तव्य का ठीक से पालन करने के लिए उन्होंने रविवार को शपथ दिलाई। इसका पूरा वीडियो उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया है।

हरिद्वार महाकुंभ में सुरक्षा के लिए उत्तराखंड पुलिस ने कमर कस ली है। जवानों ने अब श्रद्धालुओं की सहायता के साथ पूरी लगन, श्रद्धा और कर्तव्यनिष्ठा से कर्तव्य का निर्वहन करने की शपथ भी ले ली है। जी हां, खुद प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार ने रविवार को महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सभी पुलिसकर्मियों और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

Image

इससे पहले सीनियर आईपीएस अफसर अशोक कुमार ने हर की पैड़ी, हरिद्वार में मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की। मां गंगा का दुग्धाभिषेक भी किया। इसके बाद गंगा के किनारे सभी जवानों को साथ लेकर खुद डीजीपी उत्तराखंड ने शपथ ली- मैं मां गंगा जी को साक्षी मानकर सत्यनिष्ठापूर्वक प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं कुंभ मेले के दौरान अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, जिम्मेदारी और ईमानदारी से करूंगा। मैं अपने संगठन के गौरव का ध्यान रखूंगा तथा कुंभ मेले की सुरक्षा व्यवस्था बनाने में अपना पूर्ण योगदान दूंगा। मैं यह भी प्रतिज्ञा करता हूं कि कुंभ मेले में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं के साथ सदव्यवहार करूंगा।

Image

कोरोना के खतरे को देखत हुए अशोक कुमार ने जवानों को इस बात की भी शपथ दिलाई कि वे कोरोना संक्रमण बढ़ाने का कारण नहीं बनेंगे। डीजीपी लगातार विभिन्न मंचों और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को कोरोना संक्रमण को लेकर जागरूक कर रहे हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this