NDMA के सदस्य राजेंद्र सिंह और लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने चमोली के आपदा प्रभावित इलाकों का किया दौरा, हालात का लिया जायजा

NDMA के सदस्य राजेंद्र सिंह और लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने चमोली के आपदा प्रभावित इलाकों का किया दौरा, हालात का लिया जायजा

कोरोना काल में उत्तराखंड के चमोली जिले में इस साल आई आपदा सैकड़ों परिवारों को जीवनभर का दर्द दे गई। कई लोगों की कोई खबर नहीं मिली। राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्यों ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया।

राजेंद्र सिंह और लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन समेत एनडीएमए के सदस्यों ने चमोली जिले के फ्लैश फ्लड से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। सदस्यों के साथ एनटीपीसी के जनरल मैनेजर तपोवन अहरिवार भी साथ थे। उन्होंने एनडीएमए के सदस्यों को सुरंग, बैराज साइट, डिसिल्टिंग टैंक दिखाए, जो गाद से करीब 11-15 मीटर भरे हुए थे।

आपको बता दें कि ऋषिगंगा नदी में सात फरवरी को अचानक आई बाढ़ से चमोली जिले के रैंणी और तपोवन क्षेत्र में जानमाल का भारी नुकसान हुआ था। आपदा में 204 व्यक्ति लापता हुए थे जिनमें से करीब 70 लोगों के शव ही बरामद हो सके।

एनडीएमए के सदस्य राजेंद्र सिंह ने अधिकारियों से बातचीत की और उन्हें आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।

एनडीएम की टीम ने रोप ब्रिजों और एक आरसीसी पुल का भी दौरा किया, जो बाढ़ में बह गए थे।

सदस्यों ने संयुक्त अध्ययन दल से मुलाकात की और टीम की जांच और फील्ड वर्क के बारे में संक्षिप्त रिपोर्ट ली।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

  • Satish Naudiyal
    March 31, 2021, 9:59 pm

    Excellent reporting. Thanks.

    REPLY

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this