Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून कोरोना से उबरे CM तीरथ सिंह रावत ने कैंप कार्यालय में पूजा कर शुरू किया सरकारी कामकाज
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

कोरोना से उबरे CM तीरथ सिंह रावत ने कैंप कार्यालय में पूजा कर शुरू किया सरकारी कामकाज

सीएम तीरथ सिंह रावत कोरोना से पूरी तरह उबर चुके हैं। वह पिछले दो दिनों से तमाम बैठकों और विकास कार्यों में भाग ले रहे थे। आज उन्होंने पूजा-पाठ कर विधिवत कामकाज शुरू कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर तस्वीरें भी शेयर की हैं।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय से सरकारी कार्य करना शुरू कर दिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री तीरथ ने कैंप कार्यालय में पूजा अर्चना कर कामकाज की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की दो कोरोना रिपोर्ट लगातार निगेटिव आई हैं। रविवार सुबह राजकीय दून मेडिकल अस्पताल कॉलेज की टीम ने उनका सैंपल आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए भेजा था।

सीएम तीरथ ने ट्वीट कर बताया कि आज कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में भी विधिवत पूजा अर्चना कर कामकाज की शुरुआत की। इस अवसर पर कार्यालय में हवन-पूजन कर ईश्वर से कुंभ के सफल आयोजन और प्रदेशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इससे पहले उन्होंने मुनिकिरेती, ऋषिकेश में परम श्रद्धेय स्वामी दयानंद सरस्वती जी की समाधि पर पूजा अर्चना की थी।

कोरोना ने तोड़े रिकॉर्ड, उत्तराखंड में इन 12 राज्यों से आने वाले लोग 7 दिन रहेंगे होम क्वारंटीन

एक दिन पहले सीएम रावत ने हरिद्वार महाकुंभ 2021 नीलधारा, चंडीद्वीप में स्थित मीडिया सेंटर में 153.73 करोड़ की लागत के कुल 31 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया था। उन्होंने कहा कि कुंभ को भव्य और दिव्य बनाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...