Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home1/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom/shortcodes/single-post.php on line 230

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home1/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom/shortcodes/single-post.php on line 364

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home1/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom/shortcodes/single-post.php on line 364

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home1/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom/shortcodes/single-post.php on line 364

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home1/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom/shortcodes/single-post.php on line 364

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home1/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom/shortcodes/single-post.php on line 364

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home1/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom/shortcodes/single-post.php on line 364

केदारनाथ आपदा के बाद आगे का रास्ता

हिलमेल – (एक अभियान पहाड़ों की ओर लौटने का) वेबसाइट द्वारा 1 मार्च को ऋषिकेश में ‘केदारनाथ आपदा के बाद आगे का रास्ता’ विषय पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गयी। हिलमेल के एक साल पूरा होने पर आयोजित इस गोष्ठी में केदारनाथ आपदा के

Seminar 1हिलमेल – (एक अभियान पहाड़ों की ओर लौटने का) वेबसाइट द्वारा 1 मार्च को ऋषिकेश में ‘केदारनाथ आपदा के बाद आगे का रास्ता’ विषय पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गयी। हिलमेल के एक साल पूरा होने पर आयोजित इस गोष्ठी में केदारनाथ आपदा के आठ महीनों के हालात और केदारघाटी में हुए कार्यों की समीक्षा और विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि आपदा से करीब 50 गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। सरकार के अनुसार त्रासदी में करीब पांच हजार लोग हताहत हुए, जबकि वास्तविक आंकड़ा इससे कई गुना अधिक है। उन्होंने भविष्य में इस तरह की स्थितियों में जनधन हानि रोकने के लिए नदियों के किनारे निर्माण पर तत्काल रोक लगाने, आपदा प्रभावित इलाकों में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की बहाली, प्रभावितों को स्थायी रोजगार देने, चारधाम यात्रा के साथ अन्य पर्यटन केंद्रों को विकसित करने पर जोर दिया गया।

Seminar 2गोष्ठी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सरकार केदारघाटी में आई आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को मृतक आश्रित के रूप में नौकरी देने पर विचार कर रही है। आपदा में जिन लोगों के मकान तबाह हो गए हैं, उन्हें विस्थापित करने पर विचार किया जा रहा है। खतरे की जद में आ रहे गांवों को मैदानी क्षेत्रों में बसाया जाएगा और आपदा पीड़ित परिवार के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग को 31 मार्च तक सुचारु कर दिया जाएगा और आपदा प्रभावितों को मुआवजा भी दिया जाएगा। परिवहन व्यवसायियों के नुकसान का आकलन कर उन्हें वीरचंद्र सिंह गढ़वाली योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। इन लोगों को मैदानी क्षेत्रों में वन विभाग की जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। इसके एवज में वन विभाग को ग्रामीणों की जमीन दी जाएगी।

Seminar 3मुख्यमंत्री ने गोष्ठी में बताया कि चारधाम यात्रा मार्गों की मरम्मत के लिए बीआरओ को फंडिंग कर दी गई है। उन्होंने बताया कि गौरीकुंड से रामबाड़ा तक पैदल मार्ग निर्माण के लिए टास्क फोर्स गठित की गई है, जो 15 अप्रैल तक कार्य पूरा कर देगी। इस टास्क फोर्स का नेतृत्व डी.आई.जी जी.एस. मार्तोलिया करेंगे और उनके साथ नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल भी रहेंगे। इस टास्क फोर्स को पूरे अधिकार दिये गये हैं कि वह युद्धस्तर पर इन कार्यों को पूरा करे। रामबाड़ा से केदारनाथ तक एक सेक्टर में काम किया जा रहा है, जिसमें मार्ग के साथ यात्रियों के लिए सुरक्षित सरायों का निर्माण भी किया जाएगा। केदारनाथ मंदिर सीमा में रास्तों की मरम्मत के लिए बीकेटीसी को प्रस्ताव भेजा गया है।

Seminar 5गोष्ठी में आप पार्टी के नेता लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) टीपीएस रावत ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि इस दैवीय आपदा के लिए अनियोजित विकास व गलत नीतियों को जिम्मेदार बताया। उन्होंने आगे कहा कि आपदा तो रोकी नहीं जा सकती लेकिन ऐसी आपदा में जान माल की कम से कम हानि हो इसके लिए हमें ठोस रणनीति बनाने की जरूरत है। गोष्ठी में पूर्व पर्यटन मंत्री और बीजेपी नेता प्रकाश पंत ने कहा कि हमें अपने नेटवर्क संस्थानों को और अधिक मजबूत करना होगा जिससे कि जहां भी ऐसी दुघर्टनाएं होती हैं उसकी जानकारी हमें तुरन्त मिल सके और जैसे ही जानकारी प्राप्त हो उस स्थान तक जल्दी से जल्दी पहुंचा जाए और वहां पर राहत व बचाव कार्य प्रारम्भ किया जाए जिससे कि वहां के लोगों को जान मान का नुकसान कम हो। इसके अलावा नदी के किनारे पर भी मकानों का निर्माण न हो। गोष्ठी में वक्ताओं ने लोगों द्वारा उठाए गए विभिन्न सवालों के जवाब दिए। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लोगों को भरोसा दिलाया कि इस गोष्ठी से जो भी रोडमैप निकलेगा सरकार उस पर आगे काम करेगी। गोष्ठी का संचालन हिलमेल के सदस्य सुशील बहुगुणा, अनुराग पुनेठा और मनजीत नेगी ने किया। इस कार्यक्रम को प्रायोजित करने में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान और इंडियल आॅयल का अहम् योगदान रहा।

Seminar 4इस मौके पर हिलमेल द्वारा आपदा के दौरान केदारघाटी में काम करने वाले सेना, अर्द्धसैनिक बल, एनजीओ तथा कई अन्य लोगों सम्मानित किया गया। जिन लोगों को सम्मानित किया गया उनमें नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल, बीएसएफ के कमाण्डेंट राज कुमार नेगी,  डीपीआईएम के प्रबंधक विनोद बछेती, समाजसेवी ब्रजमोहन उप्रेती, लता नेगी, हरी प्रसाद, बिक्रम सिंह और मनोज सेमवाल आदि शामिल हैं। इस मौके पर हिलमेल के संरक्षक एसएस कोठियाल ने हिलमेल के एक साल पूरा होने और एक अभियान पहाड़ों की ओर लौटने की सफलता पर सबको बधाई दी। इस मौके पर टीम हिलमेल के संपादक वाई एस बिष्ट, सदस्य प्रबोध उनियाल, मीडिया विशेषज्ञ डा. हर्ष डोभाल, डा. एसपी सती और जोगेंद्र राणा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिलमेल ब्यूरो

हिलमेल के एक साल पूरा होने पर आयोजित गोष्ठी की फोटो गैलरी
[catablog category=”हिलमेल के एक साल पूरा होने पर आयोजित गोष्ठी की फोटो गैलरी” ]

हिलमेल के एक साल पूरा होने पर आयोजित गोष्ठी की वीडियो देखें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this