उत्तराखंड के चमोली में भारत-चीन सीमा के पास टूटा ग्लेशियर, सरकार ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड के चमोली में भारत-चीन सीमा के पास टूटा ग्लेशियर, सरकार ने जारी किया अलर्ट

सीएम तीरथ सिंह रावत ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नीति घाटी के सुमना में ग्लेशियर टूटने की सूचना का तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड को पूरी मदद देने का आश्वासन दिया है और आईटीबीपी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड के चमोली में एक बार फिर ग्लेशियर टूटा है। भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली सुमना सड़क पर ग्लेशियर टूटने की खबर है। राज्य में पिछले कुछ दिन से मौसम खराब है, ऊंचाई वाले स्थानों पर लगातार हो रही भारी बर्फबारी की वजह से ग्लेशियर के टूटने की आशंका जताई जा रही है। प्रभावित क्षेत्र से खराब मौसम से चलते संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है। राज्य सरकार की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है। राहत एवं बचाव दल प्रभावित इलाके में संपर्क साधने में जुटे हैं।

बताया जा रहा है कि यहां बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन के मजदूर सड़क बनाने के काम में जुटे हैं। बीआरओ के अधिकारी भी प्रभावित इलाके से संपर्क स्थापित करने के प्रयास में जुटे हैं।

चमोली में ग्लेशियर टूटने की घटना की पुष्टि करते हुए सीएम तीरथ सिंह रावत ने बताया कि नीति घाटी के सुमना में ग्लेशियर टूटने की सूचना मिली है। इस संबंध में मैंने अलर्ट जारी कर दिया है। मैं निरंतर जिला प्रशासन और बीआरओ के संपर्क में हूं। जिला प्रशासन को मामले की पूरी जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दे दिए गए हैं। एनटीपीसी एवं अन्य परियोजनाओं में रात के समय काम रोकने को कहा गया है, ताकि कोई अप्रिय घटना ना होने पाए।

सीएम तीरथ ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नीति घाटी के सुमना में ग्लेशियर टूटने की सूचना का तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड को पूरी मदद देने का आश्वासन दिया है और आईटीबीपी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

उधर, उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि भारत-चीन सीमा पर आईटीबीपी के जवान सुरक्षित हैं। उन्होंने ट्वीर कर कहा, भारत-चीन सीमा पर सुमना के पास ग्लेशियर टूटने की सूचना है, जानकारी जुटाई जा रही है कि इस घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई। खराब मौसम के कारण अभी सही स्थिति का पता नहीं चल पाया है। टीमों को स्थिति का जायजा लेने के लिए रवाना कर दिया गया है। आईटीबीपी के जवान सुरक्षित हैं।

ग्लेशियर टूटने की खबर ने लोगों को एक बार फिर दहशत में डाल दिया है। स्थानीय लोगों के मन में फरवरी में चमोली में टूटे ग्लेशियर की यादें ताजा हो गई हैं। चमोली में 7 फरवरी को ग्लेशियर टूटने की घटना मे्ं 79 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 205 लोग लापता हो गए थे। इसके चलते एनटीपीसी की परियोजना को भारी नुकसान पहुंचा था। साथ ही कई गांवों का संपर्क कट गया था।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this