Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में आज से 18-44 साल के लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन या नहीं, जानिए
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में आज से 18-44 साल के लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन या नहीं, जानिए

देशभर में आज यानी 1 मई से कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू हो रहा है। इसके तहत 18 साल से 44 साल के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगने लगेगी। हालांकि कुछ राज्य ऐसे हैं जहां वैक्सीन की कमी के चलते ऐसा संभव नहीं होगा। अगर आप उत्तराखंड के किसी जिले में रहते हैं तो जान लीजिए कि आज से 18+ वालों को वैक्सीन नहीं लगेगी। हां, आप रजिस्ट्रेशन अवश्य करा सकते हैं।

दरअसल, गोवा, कर्नाटक समेत उन राज्यों की लिस्ट में उत्तराखंड भी शामिल है जहां वैक्सीन का कम स्टॉक होने के कारण आज से तीसरे चरण के तहत वैक्सीनेशन की प्रक्रिया न शुरू करने का फैसला किया गया है।

 

इस बाबत उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने 18-45 साल के लोगों के टीकाकरण के लिए उत्तराखंड को 1 लाख 22 हजार कोविशील्ड की डोज और कोवैक्सीन की करीब 42 हजार खुराकें आवंटित की हैं। जैसे ही वैक्सीन हमें मिलती है, मई के पहले हफ्ते के बाद 18 साल की उम्र के ऊपर के लोगों का टीकाकरण शुरू हो जाएगा।

प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 186772 पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक 5654 और नए मामले सामने आए और 122 लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग ने 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए वैक्सीनेशन को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। डीजी हेल्थ डॉ. तृप्ति बहुगुणा की ओर से जानकारी दी गई है कि 18+ वालों का टीकाकरण तभी शुरू हो पाएगा जब निर्धारित कंपनियों से विभाग को पर्याप्त वैक्सीन मिल जाए।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...