Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में कर्फ्यू 6 मई तक बढ़ा, जानें पूरी गाइडलाइंस
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में कर्फ्यू 6 मई तक बढ़ा, जानें पूरी गाइडलाइंस

उत्तराखंड में कोरोना के केस इन दिनों 5 हजार से ज्यादा आ रहे हैं। रविवार को भी 5606 नए केस आए और पिछले 24 घंटे में 71 लोगों की मौत हो गई। ऐसे में देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में जिलाधिकारियों ने 6 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया है।

कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप को देखते हुए स्थानीय स्तर पर कंटेनमेंट जोन बनाने समेत कई उपाय किए जा रहे हैं। हालात न सुधरता देख उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। जी हां, उत्तराखंड में नगर निगम ऋषिकेश, देहरादून, छावनी परिषद गढीकैंट, क्लेमनटाऊन तथा नगर पालिका परिषद डोईवाला, विकासनगर, मसूरी और हरर्बटपुर में कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है। अब इन इलाकों में कोरोना कर्फ्यू 6 मई को सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। जानें इस दौरान किस तरह की पाबंदी रहेगी और क्या छूट मिलेगी।

– सार्वजनिक तथा निजी वाहनों का फल, सब्जी की दुकानें, डेरी, बेकरी, मीट-मछली (वैध लाइसेंसधारी), अंडे, राशन की दुकान, सरकारी गल्ला, पशुचारे की दुकानें दोपहर 12 बजे तक ही खुली रहेंगी।

– शादी और संबंधित समारोहों में अधिकतम 25 लोगों को ही अनुमति होगी।

– निर्माण कार्य, सीमेंट, सरिया, रेत, बजरी, ईंट की दुकानें दोपहर 12 बजे तक ही खुली रहेंगी।

– शव यात्रा तथा अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे।

– कोविड-19 जांच एवं टीकाकरण के लिए निकटवर्ती केंद्र तक आवागमन की छूट रहेगी।

– निर्माण कार्य चलते रहेंगे और इनसे जुड़े कार्मिक एवं मजदूरों तथा निर्माण सामग्री के वाहनों को आवगमन की छूट रहेगी।
– पेट्रोल पंप व गैस आपूर्ति तथा दवा की दुकानें पूरे समय खुली रहेंगी।

– हवाई जहाज, ट्रेन तथा बस से यात्रा करने वाले व्यक्तियों को आवागमन में छूट होगी।

– रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों से होम डिलिवरी में छूट रहेगी।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...