हिल-मेल फाउंडेशन की ‘ससम्मान राहत सेवा’ को सीएम तीरथ ने दिखाई हरी झंडी; पौड़ी, बागेश्वर भेजा गया राशन, सैनिटाइजर, मास्क और पीपीई किट

हिल-मेल फाउंडेशन की ‘ससम्मान राहत सेवा’ को सीएम तीरथ ने दिखाई हरी झंडी; पौड़ी, बागेश्वर भेजा गया राशन, सैनिटाइजर, मास्क और पीपीई किट

हिल-मेल फाउंडेशन की ओर से गढ़वाल में पौड़ी जिले के यमकेश्वर, पौड़ी और कलजीखाल ब्लॉक में गरीब परिवारों के लिए देहरादून से 100 राशन किट्स, 120 पीपीई किट्स, कई लीटर रिफिल सैनिटाइजर, टेबल सैनिटाइजर, पॉकेट सैनिटाइजर और 1000 मास्क भेजे गए हैं। दिल्ली से भी राशन के 100 किट्स पौड़ी पहुंच रही हैं। हिल-मेल फाउंडेशन दीर्घायु जीवन अमृत फाउंडेशन के सहयोग से बागेश्वर जिले के लिए भी 75 राशन किट, 250 सैनिटाइजर, 600 मास्क भेज रहा है।

सेवा परमो धर्मः के उद्देश्य से उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण काल में गरीब लोगों तक राहत पहुंचाने के मिशन में जुटे हिल-मेल फाउंडेशन की ‘ससम्मान राहत सेवा’ को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने देहरादून में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गढ़वाल और कुमाऊं के लिए इस राहत सेवा के माध्यम  325 राशन किट,  कई लीटर सैनिटाइजर, 120 पीपीई किट और 1600 मास्क भेजे जा रहे हैं। दिल्ली से भी राशन के 100 किट्स पौड़ी पहुंच रही हैं।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राशन सामग्री में दिए जा रहे सामान की जानकारी लेते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में सामाजिक संगठनों की भूमिका अहम रही है। हिल-मेल फाउंडेशन का यह प्रयास सराहनीय है। वह लगातार लोगों को मदद पहुंचा रहा है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने हिल-मेल फाउंडेशन की संस्थापक चेतना नेगी की मौजूदगी में राहत सेवा के काफिले को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर राज्य के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे भी मौजूद थे।

गढ़वाल में पौड़ी जिले के यमकेश्वर, पौड़ी और कलजीखाल ब्लॉक में गरीब परिवारों के लिए देहरादून से 100 राशन किट्स, 120 पीपीई किट्स, कई लीटर रिफिल सैनिटाइजर, टेबल सैनिटाइजर, पॉकेट सैनिटाइजर और 1000 मास्क भेजे गए हैं।

इसके अलावा दिल्ली से भी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और ओएनजीसी एकेडमी देहरादून के निदेशक मनोज बड़थ्वाल के सहयोग से 100 राशन किट पौड़ी जिले के लिए रवाना की गई हैं। हिल-मेल के वॉलंटियर्स द्वारा इन्हें एनएसए डोभाल के पैतृक गांव घीड़ी और उसके आसपास के इलाकों में वितरित किया जाएगा। साथ ही वहां के गरीब परिवारों को राशन की जरूरत को लेकर जानकारी जुटाई जाएगी।

हिल-मेल फाउंडेशन दीर्घायु जीवन अमृत फाउंडेशन के सहयोग से बागेश्वर जिले के लिए भी 75 राशन किट, 250 सैनिटाइजर, 600 मास्क भेज रहा है।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के प्रचंड प्रभाव वाले मई महीने में भी हिल-मेल फाउंडेशन ने पौड़ी के यमकेश्वर और कलजीखाल ब्लॉक में लगातार कोविड मेडिसिन वितरण अभियान चलाया। इसमें आज तक के संपादक राष्ट्रीय सुरक्षा मनजीत नेगी का विशेष योगदान रहा। हिल-मेल की टीम ने यमकेश्वर ब्लॉक में कई ग्राम सभाओं में मल्टी विटामिन गोलियों और कोरोना मेडिसिन किट बांटी। ये कोविड मेडिसिन किट उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य महानिदेशालय द्वारा जारी परामर्श के अनुसार तैयार की गई। कोविड किट के साथ दवा को खाने की विधि भी बताई गई। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर और अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र किमसार में भी कोरोना की मेडिसिन मुहैया कराई गई। हिल-मेल फाउंडेशन ने अब तक 500 कोविड मेडिसिन किट (15 दिन का संपूर्ण कोर्स), 500 पॉकेट सैनिटाइजर, 2000 मास्क और 150 पीपीई किट वितरित की हैं। इसके साथ ही हिल-मेल फाउंडेशन ने पौड़ी के विभिन्न हिस्सों में लोगों को कोरोना संक्रमण से जुड़े प्रोटोकॉल को लेकर जागरुकता अभियान भी चलाया।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this