UPSC NDA Exam:उत्तराखंड में NDA & NA के दो और एग्जाम सेंटर होंगे, 5 सितंबर की परीक्षा अब 14 नवंबर को, पढ़ें पूरी खबर

UPSC NDA Exam:उत्तराखंड में NDA & NA के दो और एग्जाम सेंटर होंगे, 5 सितंबर की परीक्षा अब 14 नवंबर को, पढ़ें पूरी खबर

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एक अहम फैसला लेते हुए पांच सितंबर, 2021 को होने वाली NDA & NA (II) की परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब यह परीक्षा 14 नवंबर, 2021 को होगी। मौजूदा हालात को देखते हुए परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है।

उत्तराखंड से NDA और CDS की परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी सहूलियत मिल गई है। अब राज्य में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा संचालित होने वाली इन परीक्षाओं के लिए दो नए केंद्रों को मंजूरी मिल गई है। यानी अब उत्तराखंड में देहरादून के अलावा अल्मोड़ा और श्रीनगर में ये परीक्षाएं आयोजित होंगी। पूरे देश में चार नए परीक्षा केंद्रों को मंजूरी दी गई है। इनमें से दो उत्तराखंड में बढ़े हैं। अब राज्य में देहरादून के अलावा अल्मोड़ा और श्रीनगर नए परीक्षा केंद्र होंगे।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सांसद रहते हुए इस संबंध में पहल की थी। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र भी लिखा था। उन्होंने उत्तराखंड को दो नए परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने पर केंद्र सरकार और UPSC का आभार जताया।

सीएम रावत ने ट्वीट कर कहा, उत्तराखंड के युवाओं में सेना में जाने के जज्बे को देखते हुए मेरी इच्छा थी कि देवभूमि को NDA के और केंद्र मिले, इसलिए सांसद रहते हुए इसके लिए मैंने माननीय केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र भी लिखा था। मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि उत्तराखंड में देहरादून के साथ अल्मोड़ा एवं श्रीनगर को भी NDA परीक्षा केंद्र के लिए मंजूरी मिल गई है। इस निर्णय के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और संघ लोक सेवा आयोग का आभार व्यक्त करता हूं।

उत्तराखंड को दो नए परीक्षा केंद्र आवंटित करने में उत्तराखंड के सपूत और UPSC के चेयरमैन प्रो. (डा.) पी.के. जोशी की भी अहम भूमिका रही है।

इससे पहले, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एक अहम फैसला लेते हुए पांच सितंबर, 2021 को होने वाली NDA & NA (II) की परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब यह परीक्षा 14 नवंबर, 2021 को होगी। मौजूदा हालात को देखते हुए परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है। अब इसे पहले निर्धारित की जा चुकी कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (II) यानी CDS (II), 2021 के साथ होगी।

NDA & NA (II) की परीक्षा को अब देश भर में 75 केंद्रों पर कराया जाएगा। इसलिए जिन प्रत्याशियों ने पहले ही आवेदन कर लिया है, उन्हें परीक्षा केंद्र को बदलने का विकल्प दिया गया है। यानी अगर वे चाहें तो अपना परीक्षा केंद्र बदल सकते हैं। इस परीक्षा में सम्मिलित होने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के पास अब 75 केंद्रों में से अपना सेंटर चुनने का विकल्प होगा। UPSC की वेबसाइट upsconline.nic.in पर अपडेट फॉर्म उपलब्ध है यह 29 जून, 2021 को शाम छह बजे तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this