Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ खटीमा में खूब बज रहे ढोल, पुष्कर धामी की मां बोलीं- काश! बेटे को CM बनता देखने के लिए उसके पिता होते
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

खटीमा में खूब बज रहे ढोल, पुष्कर धामी की मां बोलीं- काश! बेटे को CM बनता देखने के लिए उसके पिता होते

उधमसिंह नगर के खटीमा में आज जश्न का माहौल है। यहीं के रहने वाले विधायक पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। आज शाम एक समारोह में उन्हें गवर्नर बेबी रानी मौर्य पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। शनिवार शाम को जैसे ही विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम का ऐलान हुआ, खटीमा में ढोल बजने लगे। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। परिवार के लोग खुशी के साथ भावुक भी हो गए।

पुष्कर की मां विष्णा देवी ने कहा, ‘मैं आज बहुत खुश हूं पर थोड़ा दुख भी है कि पुष्कर को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनते देखने के लिए उसके पिता हमारे बीच नहीं हैं।’

पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी से ऊपर उठकर काम करेंगे। उनका जन्म बहुत सामान्य परिवार में हुआ और क्षेत्र की समस्याओं को उन्होंने नजदीक से देखा है। जितना समय है, उसमें वे अपने प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

उत्तराखंड भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेरी पार्टी ने एक सामान्य से कार्यकर्ता को सेवा का अवसर दिया है। जनता के मुद्दों पर हम सबका सहयोग लेकर काम करेंगे। वह आज शाम उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे।

पुष्कर सिंह धामी ने सीएम के तौर पर नाम की घोषणा होने के बाद पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं संकल्प लेता हूं कि उत्तराखंड के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक हमारी सरकार और सेवाएं पहुंचेंगी। जहां दुनिया के दूसरे देश अपनी प्रयोगशालाओं में कोविड-19 का निर्माण कर रहे हैं और हम विश्व बंधुत्व की भावना से दुनिया के दूसरे देशों को भी वैक्सीन दे रहे हैं। मेरा ये लक्ष्य होगा कि हमारे जो हज़ारों-लाखों भाई बेरोजगार हैं, उनको रोजगार से जोड़ने का काम हो।

Image

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...