Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पिथौरागढ़ मौसम खराब होने के चलते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी का पिथौरागढ़ दौरा रद्द
पिथौरागढ़उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

मौसम खराब होने के चलते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी का पिथौरागढ़ दौरा रद्द

उत्तराखंड के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही हैं। कुछ जगहों पर सड़क पर बड़े बोल्डर आने से यातायात भी प्रभावित हुआ है। अब मौसम का असर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे पर भी पड़ा है। सीएम धामी को आज पिथौरागढ़ जाना था लेकिन मौसम खराब होने के चलते उनका यह दौरा स्थगित कर दिया गया। आज पिथौरागढ़ में भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में हिस्सा लेने के साथ ही वह जिलास्तरीय अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करने वाले थे।

मुख्यमंत्री के वरिष्ठ निजी सचिव मोहन चंद्र जोशी की ओर से जारी पत्र में सीएम का दौरा स्थगित किए जाने की जानकारी दी गई है। सीएम को कल रुद्रपुर और परसों खटीमा जाना है। मौसम का हाल देख वह दौरे भी तय किए जाएंगे। सीएम 23 को रुद्रपुर में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। 24 को वह खटीमा में अपने घर जाएंगे।

बुधवार को वह उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित गांवों का दौरा करने पहुंचे थे। मांडो और कंकराड़ी में गांव का भ्रमण करने के बाद उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इससे पहले मुख्यमंत्री को अपना केदारनाथ और चमोली का दौरा भी मौसम के चलते रद्द करना पड़ा था। हालांकि मुख्यमंत्री ने भारी बारिश में उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles