Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून Uttarakhand School Reopening : तो क्या उत्तराखंड में खुलने वाले हैं स्कूल! पढ़िए सरकार का क्या है मूड
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

Uttarakhand School Reopening : तो क्या उत्तराखंड में खुलने वाले हैं स्कूल! पढ़िए सरकार का क्या है मूड

ऑनलाइन क्लास भले ही चल रहे हैं पर बच्चे अपने स्कूलों को मिस कर रहे हैं। अभिभावक भी कहते हैं कि कोरोना का डर है वरना ऑनलाइन क्लास से उतने अच्छे से बच्चे पढ़ और समझ नहीं पाते। एक्सपर्ट भी मानते हैं कि बच्चे का बहुमुखी विकास एक कमरे में बैठकर पढ़ाई करने से बाधित होता है। हालांकि कोरोना के कहर से बचने के लिए यह अनिवार्य सा हो गया है।

हाल में आईसीएमआर ने सुझाव दिया था कि सरकारें छोटे बच्चों के स्कूल यानी प्राइमरी स्कूल पहले खोल सकती हैं। अब उत्तराखंड में स्कूल खोलने की चर्चा होने लगी है। फिलहाल टीचर स्कूल जा रहे हैं। समझा जा रहा है कि जल्द ही स्कूल खोलने को लेकर सरकार कुछ और छूट दे सकती है।

मौसम खराब होने के चलते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी का पिथौरागढ़ दौरा रद्द

केंद्र की गाइडलाइंस और दूसरे राज्यों के अनुभव को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से उत्तराखंड में स्कूल खोले जा सकते हैं। पहले चरण में कक्षा 6 से बड़ी कक्षाओं के स्टूडेंट्स को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ स्कूल बुलाया जा सकता है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कुछ संकेत भी दिए हैं कि स्कूल खोलने पर विचार किया जा सकता है।

इंटरनेट की समस्या और स्मार्टफोन की उपलब्धता भी ऑनलाइन क्लास में बाधा है। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि स्कूल काफी समय से बंद हैं, जिससे पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। अब चूंकि कोरोना के केसेज कम हो गए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में स्कूलों को खोलने पर विचार किया जा सकता है।

टीचर्स का कहना है कि शहरों में तो ठीक पर गांवों में ऑनलाइन क्लास में तमाम दिक्कतें हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles