Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे बंद, मलबा हटाने में जुटे सेना के बहादुर जवान
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे बंद, मलबा हटाने में जुटे सेना के बहादुर जवान

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज ठीक नहीं है। लगातार बारिश, भूस्खलन से कई हाईवे बंद हैं। लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे पर यातायात बाधित है। यहां सेना के जवान मलबा हटाने में लगे हैं। अगले कुछ घंटे में यातायात बहाल हो सकता है। पुरसाड़ी के बाद बंद पड़ा हाईवे अब खुल गया है। अकेले चमोली जनपद की बात करें तो 35 से ज्यादा संपर्क मार्ग बंद हैं।

मंगलवार को मलबा आने से बंद पड़ा बदरीनाथ राजमार्ग खुल गया है। उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर बोल्डर गिरने से झर्जरगाड़ के पास मार्ग बंद हो गया है। यही हाल पहाड़ के लगभग सभी जिलों का है। चंपावत के भारतोली में टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है।

मौसम विभाग ने देहरादून में अगले 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जाहिर की है। इसके अलावा उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तेज बौछारों के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

लगातार बारिश से यमुना नदी का जल स्तर बढ़ गया है और सहायक नदियां उफान पर हैं।

सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न की मांग, उत्तराखंड चुनाव से पहले केजरीवाल ने खेला बड़ा दांव

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...