Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी ने की सूचना विभाग के क्रियाकलापों की समीक्षा, जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार का आदेश
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

सीएम धामी ने की सूचना विभाग के क्रियाकलापों की समीक्षा, जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार का आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के साथ बेहतर समन्वय बनाए जाए। साथ ही समस्यायुक्त समाचारों की त्वरित समीक्षा के साथ वस्तु स्थिति स्पष्ट करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। विभाग को जनता में सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी है, इस पर ध्यान दिया जाए।

नवोदित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग के क्रियाकलापों की समीक्षा करते हुए राज्य सरकार द्वारा जनहित में लिए गए निर्णयों, कल्याणकारी योजनाओं की आम आदमी तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सूचना के सभी प्रारूपों का बेहतर ढंग से समन्वय कर अविलंब कार्य योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना विभाग का दायित्व है।

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में रविवार को देर सांय सूचना विभाग के विभिन्न कार्य कलापों, योजनाओं, प्रचार-प्रसार के भावी कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सूचना विभाग के जनपद स्तरीय कार्यालयों को और अधिक सक्षम एवं सुविधा सम्पन्न बनाया जाएय। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर तक सूचना तंत्र की पहुंच आसान बनाए जाने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के साथ बेहतर समन्वय बनाए जाए। साथ ही समस्यायुक्त समाचारों की त्वरित समीक्षा के साथ वस्तु स्थिति स्पष्ट करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। विभाग को जनता में सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी है, इस पर ध्यान दिया जाए।

महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री को विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों, भावी योजनाओं आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि विभाग सरकार एवं आम जनता के मध्य बेहतर समन्वय एवं योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु निर्देशानुसार प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सूचना तकनीक के आधुनिक स्वरूपों का भी उपयोग किया जाएगा। इसकी विस्तृत कार्य योजना शीघ्र तैयार की जाएगी।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, अपर निदेशक डा. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी, केएस चौहान, उप निदेशक नितिन उपाध्याय, रवि विजरानिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...