Home उत्तराखंड न्यूज़ आजादी का अमृत महोत्सवः नैनीडांडा में ‘एक दौड़ देश के नाम’ के तहत मिनी मैराथन का आयोजन
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

आजादी का अमृत महोत्सवः नैनीडांडा में ‘एक दौड़ देश के नाम’ के तहत मिनी मैराथन का आयोजन

देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पौड़ी जिले के नैनीडांडा में 'एक दौड़ देश के नाम' के तहत मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ, जिसमें कई युवाओं ने हिस्सा लिया।

75वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा ने उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। आजादी के 75 साल का जश्न आजादी का अमृत महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पौड़ी के जिले के नैनीडांडा ब्लॉक में युवा मोर्चा के जिला सह संयोजक सोशल मीडिया मनोज मधवाल ने हमारा संकल्प ‘एक दौड़ देश के नाम’ के तहत मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया।

इस मिनी मैराथन में 188 युवाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें ग्राम परखंडाई के साहिल रावत ने पहला स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार के तौर पर उन्हें 2100 रुपये का नकद ईनाम और ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं दूसरा स्थान पर ग्राम ताल के मनीष रावत रहे। उन्हें 1500 रुपये और ट्रॉफी दी गई। तीसरा स्थान मंडाऊ के अंकित नेगी ने हासिल किया। उन्हें 1100 रुपये और ट्रॉफी मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य बी एल मधवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नैनीडांडा मंडल अध्यक्ष भाजपा सुरेंद्र प्रताप सिंह नेगी ने की।

इस अवसर पर बीएल मधवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवा शक्ति को सही दिशा की ओर निरंतर गतिमान रखने के लिए होते रहने चाहिए। आज भारत विश्व का सबसे युवा देश है, ऐसे में यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि ऊर्जा से भरपूर युवाओं को सही दिशा देने का प्रयास किया जाए। आने वाले दिनों में भी इस तरह के आयोजन किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को अंगवस्त्र और 2021 के वासुकी सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक मनोज मधवाल ने कहा, मैं उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से इस मैराथन में मेरा सहयोग किया। यह युवाओं को सकारात्मक दिशा की ओर ले जाने का प्रयास है। यहां ‘रुकना मना है’, हमें युवाओं को सही दिशा की ओर ले जाने के निरंतर काम करना होगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...