Home उत्तराखंड न्यूज़ 20 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देहरादून और हरिद्वार के कप्तान बदले, नीलेश आनंद भरणे डीआईजी कुमाऊं बने
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

20 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देहरादून और हरिद्वार के कप्तान बदले, नीलेश आनंद भरणे डीआईजी कुमाऊं बने

देहरादून के एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार भेजा गया है। वहीं एसएसपी हरिद्वार रहे सेंथिल अबुदई को प्रभारी पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएंड एम बनाया गया है। एसएसपी कुंभ मेला रहे जन्मेजय खंडूरी को देहरादून का नया एसएसपी बनाया गया है। अरुण मोहन जोशी से डीआईजी सतर्कता का जिम्मा ले लिया गया है।

उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित आईपीएस के तबादले कर दिए गए हैं। पुष्कर सिंह धामी के सीएम बनने के दो महीने बाद पुलिस विभाग में 20 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। राजधानी देहरादून और हरिद्वार के पुलिस कप्तान भी बदल दिए गए हैं।

देहरादून के एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार भेजा गया है। वहीं एसएसपी हरिद्वार रहे सेंथिल अबुदई को प्रभारी पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएंड एम बनाया गया है। एसएसपी कुंभ मेला रहे जन्मेजय खंडूरी को देहरादून का नया एसएसपी बनाया गया है। अरुण मोहन जोशी से डीआईजी सतर्कता का जिम्मा ले लिया गया है।

नीलेश आनंद भरणे को डीआईजी कार्मिक एवं क्राइम, लॉ एंड ऑर्डर से हटाकर कुमाऊं रेंज के डीआईजी का जिम्मा दिया गया है। अभी तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे अजय रौतेला को पुलिस महानिरीक्षक दमकल तथा होमगार्ड/सिविल डिफेंस की जिम्मेदारी दी गई है।

यहां देखें पूरी लिस्ट –

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...