Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ जिलाधिकारी ने ‘कंडोलिया से किनाश पर्वत‘ तक ट्रैक पर जा रहे प्रतिभागियों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

जिलाधिकारी ने ‘कंडोलिया से किनाश पर्वत‘ तक ट्रैक पर जा रहे प्रतिभागियों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आज पर्यटन विभाग पौड़ी गढ़वाल के तत्वाधान में आयोजित ‘समावेशी विकास के लिए पर्यटन‘ थीम के तहत जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने ‘कंडोलिया से किनाश पर्वत‘ तक ट्रैक पर जा रहे प्रतिभागियों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य पर्यटक स्थलों का विकास करने के साथ ही संरक्षण व नैसर्गिंक सुंदरता को बढ़ावा देना है। किनाश पर्वत ट्रैक में होटल एसोसिएशन के सदस्यों, विद्यालय के छात्र-छात्राओं व स्थानीय निवासियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

विश्व पर्यटन दिवस की अवसर पर आयोजित ट्रैकिंग कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आज के दिन ही 1970 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया तथा प्रथम बार 1980 में विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। तब से हर वर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस की थीम ‘समावेशी विकास के लिए पर्यटन‘ रखी गयी है। उन्होंने कहा कि किनाश पर्वत पर ट्रैक का आयोजन पूर्व में भी किया जा चुका है।

पर्यटन विभाग द्वारा पूर्व में इस ट्रैक को बनाया गया था, जिसका पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से सौन्दर्यीकरण किया जाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि इसके लिए शीघ्र ही डीपीआर तैयार करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है, जिनके संबंध में खुद जानकर फिर उनको देश दुनिया के सामने लाया जाना चाहिए। कहा कि पर्यटकों के सहयोग से पर्यटक स्थलों को कूड़ा मुक्त किया जा सकता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...