आज सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों को बड़ा तोहफा दिया है कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारियों से बातचीत कर उनकी मांगों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज एक आदेश जारी कर दिया गया जिसके तहत राज्य आन्दोलन के दौरान सात दिन जेल रहे अथवा राज्य आन्दोलन के दौरान घायल हुए आन्दोलनकारियों को पेशन दी जायेगी।
इन आन्दोलनकारियों को 3100 रूपये प्रतिमाह की दर से उनके जीवनकाल के लिए पेंशन दी जायेगी। इस सदर्भ में आज राज्य सरकार ने आदेश जारी किया।
आदेश में 3100 रूपये (इकत्तीस सौ रूपये मात्र) प्रतिमाह पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों (पति / पत्नी) को भी राज्य आन्दोलनकारी की मृत्यु के पश्चात् 3100 रूपये (इकत्तीस सौ रूपये मात्र) प्रतिमाह पेंशन प्रदान किये जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।



Leave a comment