Home उत्तराखंड न्यूज़ मुख्यमंत्री ने किया नरेंद्रनगर में 45वां सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का उद्घाटन, साथ ही नरेंद्रनगर के विकास के लिए की कई घोषणाएं
उत्तराखंड न्यूज़टिहरीपर्यटन

मुख्यमंत्री ने किया नरेंद्रनगर में 45वां सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का उद्घाटन, साथ ही नरेंद्रनगर के विकास के लिए की कई घोषणाएं

आज मां कुंजापुरी की धरती को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नमन किया और कहा कि जब से मेरे को मुख्य सेवक के रूप में जनता की सेवा करने का मौका मिला तब से हमारी सरकार विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य कर रही है। समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रामलीला मैदान, नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल में उत्तराखंड के प्रसिद्ध 45वां सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का उद्घाटन किया।

नरेंद्रनगर के रामलीला मैदान में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नरेंद्रनगर हेतु विभिन्न घोषणाएं की जिनमें नरेन्द्रनगर में सामुदायिक भवन का विस्तारीकरण होगा, नरेन्द्रनगर में बस स्टैंड के समीप 70 वर्षीय पुरानी जीर्ण-शीर्ण डबल स्टोरी भवन का निर्माण कार्य किया जाएगा, नरेन्द्रनगर में बाजार लाईन का पुरातत्व विरासत के रूप में संरक्षण होगा, नरेन्द्रनगर में मोटा नाला एवं पुलिस थाने के समीप पार्किंग निर्माण का कार्य होगा, राजकीय इण्टर कॉलेज बेरनी एवं ओडाडा में 4-4 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य होगा, नगरपालिका परिषद, मुनिकीरेती-ढालवाला के अन्तर्गत स्टेडियम का निर्माण कार्य होगा, नगर पंचायत गजा में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य होगा, गजा क्षेत्र के अन्तर्गत घंटाकरण मन्दिर में विश्राम गृह का निर्माण कार्य होगा, विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा से नुकसान हेतु 2 करोड़ रूपये दिए जाएंगे, विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अन्तर्गत दोगी पट्टी में दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त चार पर्वतीय नहरों का पुर्ननिर्माण कार्य होगा, नरेन्द्रनगर से डौर-गुजाराड़ा मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य होगा, काटल नौदू मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य होगा व सोनी से नरेन्द्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विद्यालयों एवं विभागों द्वारा निकाली गई झांकियों का अवलोकन किया एवं कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा 10वीं 12वीं के मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित भी किया गया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मां कुंजापुरी की धरती को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि जब से मैनें मुख्य सेवक के रूप में जनता की सेवा करने का मौका मिला तब से हमारी सरकार विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य कर रही है। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे 24,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रत्येक जिले में कैंप लगाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत तमाम युवाओं को ऋण वितरित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की कोरोना की वजह से अनेक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, पर्यटन से जुड़े लोगों के लिए 200 करोड़ का राहत पैकेज दिया गया। उन्होंने कहा सरकार ने निर्णय लिया कि सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं में आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की छूट दी जायेगी। साथ ही मार्च 2022 तक विभिन्न भर्तियों का आवेदन शुल्क माफ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूहों, कलस्टरों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली प्रदेश की बहनों को 5 लाख रूपये तक का ऋण बिना ब्याज दिया जा रहा है। साथ ही ग्राम प्रधानों का मानदेय 1500 रूपये से बढ़ाकर 3500 रूपये किया गया है। समाज के हर वर्गों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हिन्दुस्तान विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। साथ ही भारत का दुनिया में मान-सम्मान बढ़ा रहा है, भारत को सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्य कर रहे हैं। उन्हीं के पद्चिन्हों पर चलकर राज्य में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, राजेंद्र विक्रम सिंह पवार (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर), राजेंद्र भंडारी (ब्लाक प्रमुख नरेंद्र नगर) रोशन रतूड़ी (अध्यक्ष नगर पालिका मुनिकीरेती) एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...