Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ दीपावली से पहले ऋषिकेश में एम्स रोड को मेयर अनिता ममगाईं ने दिया रोशनी का उपहार
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

दीपावली से पहले ऋषिकेश में एम्स रोड को मेयर अनिता ममगाईं ने दिया रोशनी का उपहार

ऋषिकेश-निगम बनने के बाद तीर्थ नगरी लगातार संवर रही है। मेयर अनिता ममगाईं ने दीपावली से पहले एम्स रोड को बहुप्रतीक्षित रोशनी का उपहार दिया। इससे पहले ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग और देहरादून मार्ग पर स्ट्रीट लाईट योजना परवान चढ़ चुकी है। एम्म रोड पर एक होटल के समीप नगर निगम महापौर ने सिंगल आर्म एलइडी स्ट्रीट लाइट योजना का एक समारोह के बीच उद्घाटन किया।

इस अवसर पर महापौर अनिता ममगाईं ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों से निगम प्रशासन लगातार शहर को सजाने और संवारने की कवायद में जुटा हुआ है। अनेक मेगा प्रोजेक्टों को धरातल पर उतारा जा चुका है। सिंगर आर्म एलइडी प्रोजेक्ट ने भी आज मूर्त रुप ले लिया है। उक्त मेगा प्रोजेक्ट के जरिये ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग के आवागमन को रात्रि में भी सुगम बनाया जाएगा। इसका लाभ नगर निगम क्षेत्र की जनता के साथ-साथ विभिन्न राज्यों से रात्रि को अपने निजी वाहनों के जरिए यहां आने वाले वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को भी मिलेगा।

 

 

मेयर अनिता ममगाईं ने निगम अधिकारियों की मौजूदगी में 2 करोड़ 71 लाख रुपए की योजना का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि 14 एवं 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से योजना के तहत 280 सट्रीट लाइटों के जरिए धरातल पर उतारा गया है। पथ प्रकाश के इस मेगा प्रोजेक्ट के जरिए पिछले डेढ़ दशक से इस प्रमुख मार्ग पर पसरे अंधकार को खत्म करना निगम प्रशासन के विजन में शामिल था। मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि तीर्थ नगरी ऋषिकेश में जो विकास परियोजनाएं चल रही हैं, उनके अंतर्गत शहर और लोगों के जीवन के हर पहलू का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में बुनियादी ढांचे के विकास, गंगा की सफाई ,तीर्थाटन और पर्यटन के विकास के लिए योजनाएं बनाई गई हैं।उन्होंने कहा कि गंगा-घाटों को सुंदर बनाने के साथ-साथ प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भी विकास किया जा रहा है। सड़कें चकाचक हो और उनमें रात्रि को भी आवागमन सुगम हो सके इसके लिए पथ प्रकाश व्यवस्था को चाक चौबंद किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि निगम की कमान संभालने के बाद देवभूमि ऋषिकेश के लिए सभी सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से तेजी के साथ शहर का कायाकल्प किया जा रहा है। शहर का भरपूर विकास कराकर देवभूमि को आदर्श शहर के रूप में तीर्थ नगरी को स्थापित करने का उनका सपना है और इस सपने को पूरा करने के लिए वह पूरी शिद्दत के साथ जुटी हुई हैं।महापौर ने बताया कि 4 किलोमीटर लंबी पथ प्रकाश योजना से शहर की खूबसूरती पर निश्चित ही चार चांद लगेंगे।इसमें गुणवत्ता और खूबसूरती का बेहतरीन समावेश होगा।उन्होंने बताया कि पांच साल की वारंटी के साथ प्रोजेक्ट में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा गया गया ।

इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त गिरीश चंद्र गुणवंत, अधिशासी अभियंता विनोद जोशी ,सहायक नगर आयुक्त एलम दास,वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र दत्त सकलानी, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल , पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र मोघा, संघ स्वयंसेवक देवेंद्र,विजय बडोनी, विपिन पंत, लक्ष्मी रावत, अनिता रैना, अजित सिंह गोल्डी,बिजेंद्र मोघा, लव काम्बोज, चेतन चौहान,प्रमोद शर्मा,पंकज शर्मा, मनीष बनवाल, सुजीत यादव, ज्योति पासवान, राम कुमार सँगर,विजय जुगलान, अक्षत राज, मोहिनिश, अक्षय खैरवाल, प्रकांत कुमार, रमन शर्मा, राजपाल ठाकुर,अजय कालरा, रूपेश गुप्ता,रोमा सहगल, ममता नेगी, प्रमिला त्रिवेदी, हेमलता चौहान, रेखा सजवाण, विनीता देवी, सरोज कुमारी, मुकेश कोहली,राजेन्द्र कुमार, नीरज सहरावत, यशवंत सिंह, कपिल आनंद, दिवाकर, अमन कुमार, कुंवर सिंह, दिगम्बर बिष्ट आदि मौजूद थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles