Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ बद्रीनाथ धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में ली जानकारी
उत्तराखंड न्यूज़चमोली

बद्रीनाथ धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में ली जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बद्री विशाल की विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने पूजा अर्चना कराई। मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम के तहत बद्रीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बद्रीनारायण की पूजा की। इस दौरान उन्होंने बद्रीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों से भी बातचीत करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं के संबध में जानकारी भी ली।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बद्रीनाथ धाम के लिए मास्टर प्लान के तहत कार्य चल रहा है। इसके लिए 250 करोड की धनराशि भी प्राप्त हो गई है। मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यो का निरीक्षण करते हुए प्रस्तावित कार्यो में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles