Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ 21वें राज्य स्थापना दिवस के मौके पर पौड़ी के रामलीला मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा जनजागरूकता प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

21वें राज्य स्थापना दिवस के मौके पर पौड़ी के रामलीला मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा जनजागरूकता प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ

21वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद में ‘नए इरादे युवा सरकार‘ के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के अन्तर्गत आज विभिन्न जनजागरूकता संबंधी प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ रामलीला मैदान पौड़ी में मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका पौड़ी यशपाल बेनाम एवं विशिष्ट अतिथि प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जबकि जी.आई.सी. पौड़ी में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रेणूका देवी द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। रामलीला मैदान में विभिन्न विभागों एवं एन. आर.एल.एम. द्वारा अपने-अपने विभागीय स्टॉल लगाये गये थे, जिनका मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के साथ ही अन्य अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बेनाम ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि राज्य आंदोलन में उनकी भी सहभागिता रही है और इसीलिए वे राज्य आंदोलनकारियों के त्याग एवं बलिदान को समझते हैं और निरन्तर पौड़ी के विकास में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्य को पाने के लिए जो आंदोलन हुआ वह आजादी की लड़ाई से बढ़कर हुआ। इसी प्रकार राज्य आंदोलनकारी की पेंशन लेने वालों को भी आगे आकर विकास के कार्यों में अपनी जन सहभागिता निभानी चाहिए। युवाओं को राजनीति से जुड़कर देश के विकास कर सकते हैं।

मुख्य विकास अधिकारी आर्य ने कहा कि राज्य की जो अवधारण होती है, उसको आगे बढ़ाने में प्रत्येक व्यक्ति का प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास की प्रगति धीरे-धीरे होती है। उन्होंने कहा कि एन.आर.एल.एम., एन.एल.एम. में काम करने वालों के लिए खुशखबरी है कि उनके उत्पादों की मांग बढ़ रही है। इसलिए सभी मिलकर काम को आगे बढ़ायें और अपनी आर्थिकी को सुधार सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को इक्ट्ठा कर बाजार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है।

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज जनपद मुख्यालय के रामलीला मैदान में विभिन्न विभागों एवं एन.आर.एल.एम. द्वारा अपने-अपने विभागीय स्टॉल लगाये गये, जिसमें स्थानीय सामग्रियों को रखा गया। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र पौड़ी द्वारा मतदाता जागरूकता एवं राज्य स्थापना विषय पर पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, पेंटिंग प्रतियोगिता में 9 बच्चों द्वारा तथा रंगोली में 3 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

वहीं शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली बच्चों कीे निबंध, भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसका विषय मतदाता जागरूकता एवं राज्य स्थापना दिवस रहा। वहीं खेल विभाग द्वारा जी.आई.सी. पौड़ी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 8 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिताओं में शामिल विजेता प्रतिभागियों को दिनांक 9 नवम्बर, 2021 को रामलीला मैदान पौड़ी में पुरस्कृत किया जायेगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...