Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पहाड़ के नौ जिलों में बिछेगी गैस पाइप लाइन, कंधे पर सिलिंडर ढोने से मिलेगी मुक्ति
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

पहाड़ के नौ जिलों में बिछेगी गैस पाइप लाइन, कंधे पर सिलिंडर ढोने से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड के नौ जिलों में रसोई गैस पाइप लाइन के जरिए पहाड़ तक पहुंचाई जायेगी। अगले कुछ सालों में इन जिलों के लोगों को कंधे पर रखकर गैस सिलिंडर लाने-ले जाने से मुक्ति मिल जाएगी। इसके लिए पीएनजीआरबी (पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड) ने इन जिलों में गैस पाइप लाइन बिछाने का निर्णय लिया है।

देहरादून के एक होटल में 11वें सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) बिडिंग राउंड रोड शो का आयोजित किया गया। जिसमें पीएनजीआरबी ने उत्तराखंड और भारत में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में अवसरों, उत्तराखंड और भारत के गैस बुनियादी ढांचे के साथ-साथ अपनी प्रमुख नीतियों पर प्रकाश डाला। जिसमें पीएनजीआरबी के सदस्य गजेंद्र सिंह और इंडियन ऑयल अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड के सीओ भाषित धोलकिया, समीर विरमानी, प्रमोद कुमार पैन्यूली, खाद्य आपूर्ति विभाग से एमएस बिसेन आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पीएनजीआरबी के सदस्य गजेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के नौ जिलों उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर में सिटी गैस वितरण योजना के तहत गैस पाइप लाइन बिछाए जाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना से इन जिलों के कुल 38,95,669 आबादी को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के बाद उत्तराखंड के सौ प्रतिशत क्षेत्र और सौ प्रतिशत आबादी को सिटी गैस वितरण नेटवर्क के तहत कवर किया जाएगा।

गजेंद्र सिंह ने बताया कि जिन जिलों में सबसे ज्यादा आबादी है वहां पहले गैस पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। गैस पाइप लाइन बिछाने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा चरणबद्ध तरीके से सभी जिलों में गैस पाइप लाइन बिछाई जाएगी।

जिन पहाड़ी जिलों में गैस पाइप लाइन बिछेगी वह इस प्रकार से हैं उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर शामिल हैं।

गेल गैस लिमिटेड के सीईओ रमन चड्ढा ने बताया कि उत्तराखंड के चार जिलों ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून और नैनीताल में पहले से गैस पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। जल्द ही यहां के लोगों को पाइप लाइन के जरिए घर तक गैस उपलब्ध होनी शुरू हो जाएगी। हरिद्वार में गैस पाइप लाइन के माध्यम से लोगों के किचन तक गैस पहुंच रही है।

देहरादून में अगले साल मार्च से गैस पाइप लाइन द्वारा गैस का वितरण किया जायेगा। यह बात पीएनजीआरबी के सदस्य गजेंद्र सिंह ने कही, उन्होंने कहा कि गैस पाइप लाइन का कार्य अंतिम चरण हैं। गजेंद्र सिंह एवं रमन चड्ढा के अनुसार अभी तक देहरादून के 16,685 लोगों को पीएनजी गैस के कनेक्शन भी दिए जा चुके हैं।

इस अवसर पर इंडियन ऑयल अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड के सीओ भाषित धोलकिया, समीर विरमानी, प्रमोद कुमार पैन्यूली, खाद्य आपूर्ति विभाग से एमएस बिसेन आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...