Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ अल्मोड़ा अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने किया 63.33 करोड़ रूपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण
अल्मोड़ाउत्तराखंड न्यूज़

अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने किया 63.33 करोड़ रूपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण

जिन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया उनमंे मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र सल्ट में कैहडगांव जगोई शिवमंदिर होते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र तक मोटर मार्ग का निर्माण लागत 1129.73 लाख रूपये, वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र सल्ट के सुमनलता भदौला मोटर मार्ग से सेरा कालोनी-भनेरिया तक मोटर मार्ग का नव निर्माण लागत 107.95 लाख रूपये, वित्तीय वर्ष 2021-22 में मुख्यमंत्री की घोषणा के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र सल्ट के शशिखाल से शहीद स्मारक मोटर मार्ग के रिवाखाल से किचार तक मोटर मार्ग का नव निर्माण लागत 63.77 लाख रूपये, राइका भौनखाल में भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला, रसायन विज्ञान प्रयोगशाला व जीव विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कार्य लागत 45.64 लाख रूपये, राइका नैकणापैसिया में 2 कक्षा-कक्ष, कला एवं शिल्प कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष का निर्माण लागत 72.54 लाख रूपये, राइका क्वैराला में प्रयोगशाला कक्ष, कला एवं शिक्ष कक्ष, भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला, रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कार्य लागत 76.46 लाख रूपये, राइका सराईखेत में कला एवं शिल्प कक्ष का निर्माण कार्य लागत 18.06 लाख रूपये, राइका स्याल्दे में प्रयोगशाला कक्ष, कला एवं शिल्प कक्ष, पुस्तकालय कक्ष, रसायन विज्ञान प्रयोगशाला व जीव विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कार्य लागत 119.12 लाख रूपये, विकासखंड सल्ट खुमाड़ के विकासखंड कार्यालय एवं आवासीय भवनों का सुदृढ़ीकरण कार्य लागत 98.98 लाख रूपये शामिल है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा जिन योजनाओं का लोकापर्ण किया गया उनमें राज्य योजनान्तर्गत विधानसभा क्षेत्र सल्ट के अन्तर्गत स्याल्दे देघाट में स्थित गोलना को तामूढौन-देघाट-खल्डुवा मोटर मार्ग तथा देघाट गनाई मोटर मार्ग से जौरासी मोटर मार्ग हेतु सेतु का निर्माण लागत 515.53 लाख रूपये, मुख्यमंत्री की घोषणा के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में पत्थरखोला महरगांव मोटर मार्ग का नव निर्माण लागत 604.18 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र भिकियासैंण के अन्तर्गत देघाट-जौरासीं मोटर मार्ग का निर्माण लागत 579.69 लाख रूपये, नाबार्ड योजनान्तर्गत विकासखंड सल्ट की शक्तिपीठ ग्राम समूह पेयजल योजना लागत 1322.63 लाख रूपये, नाबार्ड योजनान्तर्गत विकासखंड सल्ट की बुंगीधार खाल्यों ग्राम समूह पेयजल योजना लागत 274.22 लाख रूपये, नाबार्ड योजनान्तर्गत विकासखंड सल्ट की रतखाल सीमा रिस्टाना ग्राम समूह पेयजल योजना लागत 1219.2 लाख रूपये, 100 एलपीएम ऑक्सीजन प्लान्ट की स्थापना लागत 56.8 लाख रूपये, सल्ट के मुख्य बाजार में हाईटैक शौचालय का निर्माण लागत 29.42 लाख रूपये शामिल है।

देघाट में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने अनेक घोषणायें की जिनमें देवी मंदिर देघाट का सौन्दर्यकरण करने, जाख से भगेतिया तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण किया जायेगा, आर्य इंटर कालेज देघाट के खेल के मैदान की चाहार दीवारी का निमार्ण व गेट का निर्माण, मानिला मुख्य मार्ग से बजों मोटर मार्ग का सुधारीकरण व डामरीकरण किया जायेगा, जगतुकखाल-नकतुरा बंुगीधार मोटर मार्ग सुधारीकरण किया जायेगा, ग्राम सभा जाख से भगेतिया में स्वर्गा आश्रम का सौन्दर्यकरण किया जायेगा, राजकीय स्वास्थ्य केन्द्र देघाट व देवायल में होम्योपैथी डिस्पेंसरी का निर्माण किया जायेगा, ताबाडोन कैहड़गांव, परथौला सिंचाई लिफ्ट योजना का निमार्ण किया जायेगा, गुजरूकोट हरूहीत मंदिर का सौन्दर्यकरण किया जायेगा व स्याल्दे बाजार में कार पार्किंग का निमार्ण शामिल है।

कार्यक्रम में सांसद अजय टम्टा ने कहा कि सल्ट क्षेत्र शहीदों की भूमि रही है। शहीदों के सपनों को साकार करने के लिये केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि देश के विकास के निर्माण में उत्तराखंड की महत्वपूर्ण भूमिका हैै। स्थानीय विधायक महेश जीना ने उपस्थित जन समूह के समक्ष मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्हांेने कहा कि स्वर्गीय सुरेन्द्र सिंह जीना के अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने व क्षेत्रीय जनता को सरकार की योजनाआंे का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता में है। इस दौरान विधायक ने सल्ट विधानसभा क्षेत्र में हुये अनेको विकास कार्यों की जानकारी दी।

कार्यक्र्रम में जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, मंडल अध्यक्ष विक्रम बिष्ट, पूरन रजवार, देवीदत्त शर्मा, हरीश कोटिया, मनवर सिंह, जिला पंचायत सदस्य हंसा नेगी, मीना शार्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष अशोक तिवारी, नरेन्द्र भंडारी, जिलाधिकारी वन्दना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी व क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...