दोनों बेटियों ने नम आंखों से अस्थियों को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित किया। इस अवसर पर उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। उत्तराखंड सरकार के कई मंत्री भी इस अवसर पर मौजूद थे।
सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का कल राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली कैंट में अंतिम संस्कार कर दिया गया था। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तीनों सेनाओं के अधिकारी और कई अन्य लोग मौजूद थे। उनकी अंतिम यात्रा में कई आम लोगों ने भी भाग लिया।




Leave a comment