देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका रावत की अस्थियों को देवभूमि के पांच प्रयागों में भी विधि विधान से विसर्जित किया गया। सीडीएस रावत के मामा कर्नल (रिटा.) सत्यपाल परमार, उनके मित्र रहे रियर एडमिरल (रिटा.) ओपीएस राणा और कर्नल (रिटा.) ए एस बिष्ट ने अस्थियों को देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग और विष्णुप्रयाग में विसर्जित किया।

इससे पहले जनरल बिपिन रावत की बेटियों कृतिका, तारिणी, उनके छोटे भाई कर्नल (रिटा.) विजय रावत, भतीजे कैप्टन पीएस रावत और परिवार के अन्य सदस्यों ने हरिद्वार ने जनरल रावत और मधुलिका रावत की अस्थियों को हरिद्वार में गंगा नदी में विसर्जित किया था।






Leave a comment