Home उत्तराखंड न्यूज़ विधानसभा अध्यक्ष द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री, देश में पुरातन संस्कृति के उत्थान का कार्य किया जा रहा है
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

विधानसभा अध्यक्ष द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री, देश में पुरातन संस्कृति के उत्थान का कार्य किया जा रहा है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यमुना कॉलोनी में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष द्वारा आयोजित उत्तराखंड की चतुर्थ विधानसभा के सफल कार्यकाल पर आयोजित आभार कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधानसभा में पक्ष एवं प्रतिपक्ष के सदस्यों को समान रूप से सम्मान दिया तथा सभी सदस्यों के प्रति आत्मीयता का भाव रखा। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का उनके प्रति भी विशेष स्नेह का भाव रहा है। उन्होंने विधानसभा में सतत विकास कार्यक्रम के संचालन की पहल करने के साथ ही हर माह योग के माध्यम से शारीरिक स्वस्थता तथा पर्यावरण की दिशा में पहल की गई। विधानसभा में 101 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराने की भी पहल विधानसभा अध्यक्ष द्वारा की गई। उन्होंने इस अवसर पर विधानसभा के अधिकारियों एवं कार्मिकों का भी आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 4 जुलाई को उन्होंने मुख्य सेवक के रूप में प्रदेश के समग्र विकास की यात्रा शुरू की है, जिसमें सभी बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं जनता का उन्हें स्नेह प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास की उनकी निजी नहीं बल्कि हम सबकी सामुहिक यात्रा है।

मुख्यमंत्री ने राज्य के समग्र विकास हेतु किये जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के समग्र विकास में हम सब सहभागी एवं सहयोगी है। प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप 2025 में उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो इसके लिये हम निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में काशी विश्वनाथ धाम का कायाकल्प किया गया है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, केदारनाथ पुनर्निर्माण का कार्य अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री द्वारा यहां 400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया है। बद्रीनाथ धाम के सौन्दर्यीकरण के लिये 250 करोड़ की योजना बनायी गई है। इस प्रकार देश में पुरातन संस्कृति के उत्थान का कार्य किया जा रहा है। यह हमारी संस्कृति के उत्सव का भी समय है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने योगाचार्यों एवं विधानसभा कार्मिकों को सम्मानित भी किया।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास रहा कि विधानसभा में सभी सदस्यों को समान रूप से अपनी बात रखने का अवसर मिले। उनका प्रयास सभी सम्मानित विधायकों को सम्मान देने का भी रहा है। उत्तराखंड की विधानसभा को देवभूमि के अनुरूप उत्तराखंडी विधानसभा बनाने का भी उनका प्रयास रहा। उन्होंने कहा कि विधानसभा के सदस्यों द्वारा भी विधान सभा के कार्य संचालन में गम्भीरता दिखायी तथा सदन की गरिमा को बनाये रखने में सहयोगी बनें। उन्होंने मुख्यमंत्री का विधानसभा में अधिक से अधिक समय देकर सहयोग के लिये भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम सबके दिल में उत्तराखंड को आगे बढ़ाने की ललक है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, स्वामी यतीश्वरानन्द, विधायक मुन्ना सिंह चैहान, खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, राजेश शुक्ला, मुन्नी देवी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, प्रभारी सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...