Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत नहीं लडे़गें विधानसभा चुनाव, पार्टी अध्यक्ष नड्डा को लिखा पत्र, बोले सरकार बनाने के लिए करना चाहता हूं काम
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत नहीं लडे़गें विधानसभा चुनाव, पार्टी अध्यक्ष नड्डा को लिखा पत्र, बोले सरकार बनाने के लिए करना चाहता हूं काम

चार साल तक उत्तराखंड की कमान संभाल चुके त्रिवेंद्र सिह रावत ने कहा कि वह इस बार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेगे। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि पार्टी ने मुझे देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर दिया, यह मेरा परम सौभाग्य था। उन्होंने कहा मैंने भी कोशिश की कि मैं पवित्रता के साथ राज्यवासियों की सेवा करूं और पार्टी के संतुलित विकास की अवधारणा को पूर्ण करूं।

उन्होंने पत्र में कहा कि मुझे प्रधानमंत्री और प्रदेशवासियों का भरपूर सहयोग मिला और मैं इसके लिए उनका तहेदिल से धन्यवाद देता हूं। पूर्व मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड वासियों और डोईवाला विधानसभा वासियों का भी धन्यवाद किया, तथा उनका ऋण तो कभी नहीं चुकाया जा सकता। उन्होंने कहा कि डोईवाला विधानसभा वासियों का आर्शीवाद पार्टी को आगे भी मिलता रहेगा, ऐसा मेरा मानना है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने अध्यक्ष से विनम्रभाव से कहा कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है और यह युवा नेतृत्व पुष्कर सिंह धामी के रूप में मिला है, इस बदली राजनीतिक परिस्थितियां में मुझे विधानसभा चुनाव 2022 नहीं लड़ना चाहिए, मैं अपनी भावनाओं से पार्टी को पूर्व में भी अवगत करा चुका हूं।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मैं भाजपा का एक कर्मठ कार्यकर्ता हूं और पार्टी ने मुझे कई अहम पदों की जिम्मेदारी दी और मैंने उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। मैंने चुनाव के दौरान कई राज्यों में काम किया है। अब जब उत्तराखंड में चुनाव हो रहा है तो मैं चाहता हूं कि मैं पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पुनः सरकार बनाने की कोशिश करूं और इसके लिए मैं पूरा समय लगाना चाहता हूं इसलिए मैं इस बार चुनाव नहीं लड़ना चाहता हूं। मैं पार्टी अध्यक्ष से अनुरोध करता हूं कि मेरे चुनाव न लड़ने के अनुरोध को स्वीकार किया जाये ताकि कि मैं अपना पूर्ण समय सरकार बनाने के लिए लगा सकूं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...