Home उत्तराखंड न्यूज़ राहुल गांधी ने हरिद्वार में वर्चुअल रैली कर कार्यकर्ताओं में भरा जोश, गंगा आरती में हुए शामिल
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022

राहुल गांधी ने हरिद्वार में वर्चुअल रैली कर कार्यकर्ताओं में भरा जोश, गंगा आरती में हुए शामिल

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 14 फरवरी को होनी है इसलिए सभी पार्टियों ने अब अपनी ताकत झोक दी है। इसी सिलसिले में आज कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने यहां पर वर्चुअल रैली की और उसके बाद गंगा आरती में शामिल हुए। कांग्रेस की ओर से वर्चुअल रैली में शामिल होने के लिए एक हजार नेताओं को पास जारी किये गये थे। इस कार्यक्रम में जनपद के सभी 11 प्रत्याशी और प्रदेश के बड़े नेता शामिल थे।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 14 फरवरी को होनी है इसलिए सभी पार्टियों ने अब अपनी ताकत झोक दी है। इसी सिलसिले में आज कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने यहां पर वर्चुअल रैली की और उसके बाद गंगा आरती में शामिल हुए। कांग्रेस की ओर से वर्चुअल रैली में शामिल होने के लिए एक हजार नेताओं को पास जारी किये गये थे। इस कार्यक्रम में जनपद के सभी 11 प्रत्याशी और प्रदेश के बड़े नेता शामिल थे।

राहुल गांधी भगत सिंह चैक स्थित जवाहर लाल नेहरू नेशनल यूथ सेंटर में वर्चुअल रैली की। उन्होंने वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम आपसे जो वायदे कर रहे हैं वह हम करके दिखायेंगे। हम प्रदेश में आपको गैस का सिलेंडर 500 रूपये से कम का देंगे। हम आपको 2 करोड़ रोजगार नहीं देंगे, क्योंकि यहां मैं ऐसा कहूं कि 2 करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जायेगा तो यह झूठ होगा। हम चार लाख युवाओं को रोजगार देंगे।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा।

उन्होंने कहा कि 5 लाख परिवारों के खाते में साल में 40 हजार डायरेक्ट बैंक अकाउंट में दिया जाएगा। गरीबी को हम उत्तराखंड से हमेशा के लिए मिटा देंगे। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आपके द्वार तक पहुंचेगा, इसके लिए आपको इधर उधर कहीं घूमना नहीं पड़ेगा। हमने छत्तीसगढ के किसानों से वादा किया था कि हम धान के लिए 2500 देंगे। भाजपा के लोगों ने कहा कभी नहीं मिल सकता। आप छत्तीसगढ़ जाकर पूछिए किसानों से, आज उन्हें 2500 रूपये धान के लिए मिल रहे हैं या नहीं।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी जी ने कहा था कि 15 लाख रूपये आपके बैंक खाते में आयेंगे, दो करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा, किसानों की आमदनी दोगुनी होनी उन वादों को क्या हुआ। 15 लाख तो आपको नहीं दिये गये लेकिन नोटबंदी के कारण आपकी जब से निकाल कर ले गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जोश भरते हुए कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव बहुत अच्छा चल रहा है। कांगे्रस पार्टी जीतने वाली है और हमारे कार्यकर्ताओं में बहुत जोश है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पहली बार तीन-तीन मुख्यमंत्री बने हैं इन लोगों ने भ्रष्टाचार का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है।

रैली को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी हरकी पैड़ी पर पहुंचे और गंगा आरती में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने जलाभिषेक भी किया।

अतिविशिष्ट लोगों के दौरे को देखते हुए धर्मनगरी हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था की कमान नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार को सौंपी गई थी। इस अवसर पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी मौजूद थे।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...