एसडीआरएफ, उत्तराखंड पुलिस के जवान आरक्षी राजेन्द्र नाथ ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलीमंजारो (5895 मीटर) को किया फतह किया, इस फतह के बाद उन्होंने नया कीर्तिमान रचा। 21 फरवरी को वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट से सेनानायक एसडीआरएफ, मणिकांत मिश्रा द्वारा फ्लैग ऑफ किये जाने के बाद रवाना हुए आरक्षी राजेन्द्र नाथ ने अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया में स्थित सबसे ऊंची चोटी माउंट किलीमंजारो का सफलतापूर्वक आरोहण कर लिया है।
24 फरवरी को आरोहण के दौरान -10 डिग्री तापमान, 80-90 किमी की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाएं तथा लगातार हो रही बर्फ़बारी जैसी विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए एसडीआरएफ जवान राजेंद्र नाथ द्वारा लगातार 9 घंटे (16 किलोमीटर) पैदल चलते हुए सारी बाधाओं को पार करते हुए सांय 05ः20 मिनट (अफ्रीकन समयानुसार, 07ः50 बजे भारतीय समयानुसार) पर अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह कर तिरंगा व उत्तराखंड पुलिस का झंडा फहराया।
जिसके पश्चात 26 फरवरी की सुबह 12ः15 पर राजेन्द्र नाथ द्वारा टीम के अन्य सदस्यों के साथ पुनः डबल समिट के लिए रवाना होकर प्रातः 5ः45 बजे (अफ्रीकन समयानुसार, 8ः15 बजे भारतीय समयानुसार) पर माउंट किलिमंजारो पर तिरंगे के साथ-साथ एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का ध्वज फहराकर उत्तराखंड पुलिस का नाम गौरवान्वित किया। राजेंद्र नाथ उत्तराखंड पुलिस के प्रथम जवान है जिसके द्वारा 3 दिवस के अंतराल में माउंट किलिमंजारो को 2 बार सफल अरोहण का रिकॉर्ड बनाया गया है।
मणिकांत मिश्रा, सेनानायक एसडीआरएफ द्वारा आरक्षी राजेन्द्र नाथ के इस नए कीर्तिमान की प्रशंसा करते हुए उन्हें टेलीफोन के माध्यम से शुभकामनाएं दी गयी व विदेशी भूमि पर अपने देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन कर सभी को गौरवान्वित करने के लिये आभार व्यक्त किया गया। एसडीआरएफ परिवार के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा भी आरक्षी राजेन्द्र नाथ को बधाई दी गयी व सकुशल वतन वापसी की कामना की गई।


Leave a comment