Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ #TheKashmirFiles देखकर भावुक हुईं ऋषिकेश की मेयर, शहरवासियों से की ऐतिहासिक फिल्म देखने की अपील
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

#TheKashmirFiles देखकर भावुक हुईं ऋषिकेश की मेयर, शहरवासियों से की ऐतिहासिक फिल्म देखने की अपील

ऋषिकेश की महापौर अनिता ममगाईं ने #TheKashmirFiles फिल्म देखी और भावुक हो गईं। उन्होंने पूरे  ऋषिकेश की जनता से कश्मीरी पंडितों के जुल्मों सितम पर बनी इस बेहतरीन फिल्म को परिवार सहित देखने की अपील की है।

ऋषिकेश के सिने प्रेमियों की जबरदस्त मांग के बाद रामा पैलेस थिएटर में #TheKashmirFiles फिल्म्स प्रदर्शित हो गई। सिनेप्रेमियों की जबरदस्त उमड़ी भीड़ के साथ महापौर अनिता ममगाईं भी अपने पति डॉ हेतराम व अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ फिल्म देखने पहुंची।

वर्ष 1990 में हुए कश्मीर नरसंहार पर बेस्ड फिल्म को देखकर जहां तमाम दर्शक भावविभोर नजर आए वहीं परिवार सहित फिल्म देखने पहुंची मेयर ने इस ऐतिहासिक फिल्म के निर्माण के लिए फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को साधुवाद देते हुए कहा कि यह फिल्म कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों को दिखाती है, इस फिल्म में काफी भावुक कर देने वाले सीन हैं।

 

उन्होंने कहा कि यह महज एक फिल्म नही है बल्कि कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्मों सितम की दास्तान हैं जिसमें तत्कालीन सरकार की नाकामियों को बखूबी सिने पर्दे पर दिखाया गया है। उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि इस फिल्म को बनाकर देश दुनिया के सामने कश्मीर की सच्चाई लाने वाले लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने तमाम शहरवासियों से इस ऐतिहासिक फिल्म को देखने की अपील की। फिल्म को देखने के बाद सिनेमा हाल से बाहर निकलने पर लोगों ने बंदे मातरम, जय श्रीराम और भारत माता की जय के जयकारे लगाए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...