मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें कल ही भारतीय जनता पार्टी का विधायक दल का नेता चुना गया था। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। योगी आदित्यनाथ ने अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पद और गोपनीयता की शपथ ली उनके साथ 52 मंत्रियों ने भी शपथ ली।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केन्द्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुआ। माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी, उप मुख्यमंत्री श्री @kpmaurya1 जी, श्री @brajeshpathakup जी एवं समस्त मंत्रीगणों को शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। pic.twitter.com/M2aeLEnxTs
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 25, 2022
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में विकास के नये आयाम प्राप्त करेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के नव नियुक्त मंत्रीमंडल के सदस्यों को भी शुभकामनायें दी।


Leave a comment