Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ गर्मी बढ़ते ही उत्तराखंड के जंगलों में आग लगनी शुरू, रात को दिखा आग का भंयकर नजारा
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

गर्मी बढ़ते ही उत्तराखंड के जंगलों में आग लगनी शुरू, रात को दिखा आग का भंयकर नजारा

देश में लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है इससे उत्तराखंड भी पीछे नहीं है। तापमान बढ़ने से उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई है। देहरादून के चकराता के देवघार रेंज में त्यूणी के पास जंगल में भयकर आग लग गई। जंगल के आसपास के गांव में आग का खतरा देखकर गांव वालों में अफरातफरी मच गई। जैसे ही आग लगने की सूचना वन विभाग और अग्निशमन विभाग को मिली उनकी टीम आग बुझाने के लिए तुरंत पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

आजकल वैसे भी जंगलों में पुराने पेड़ के पत्ते झंड गये हैं और इनकी वजह से आग लगने का खतरा और भी बढ़ गया है। त्यूणी में आग लगने की इस घटना से गांव के बागवानों को काफी नुकसान पहुंचा है और कई लोगों के फलदार पेड़ भी इस आग की चपेट में आकर खाक हो गये है। देवधार रेंज में चीड़ के जंगल होने के कारण आग तेजी से फैल गई थी शाम को यहां पर तेजी से हवा भी चल रही थी जिससे यह आग तेजी से फैली और इससे प्राकृतिक संपदा को काफी नुकसान हुआ।

अब मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अगले कुछ दिन तापमान में और बढ़ोतरी होने की चेतावनी जारी की गई है। इसी को देखते हुए वन विभाग और अग्निशमन विभाग को किसी भी समय तैयार रहने को कहा गया है। इसके साथ ही जंगल की आग की घटनाएं बढ़ने को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है। जंगल में आग पर काबू पाने के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) से सहायता लेने की बात की गई है। साथ ही ग्रामीणों और वन पंचायतों से मदद लेने को कहा गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...