Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में पहला कोस्ट गार्ड भर्ती सेंटर जल्द खुलेगा, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने की घोषणा
उत्तराखंड न्यूज़देहरादूनहमारी फ़ौज

उत्तराखंड में पहला कोस्ट गार्ड भर्ती सेंटर जल्द खुलेगा, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने की घोषणा

उत्तराखंड कोस्ट गार्ड

काफी समय से ठंडे बस्ते में पड़े उत्तराखंड के पहले कोस्ट गार्ड भर्ती केंद्र का सपना अब पूरा होता दिख रहा है। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भारतीय तट रक्षक दल के महानिदेशक वीरेंद्र सिंह पठानिया के साथ हुई बैठक के बाद त्वीट कर जानकारी दी की उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिए है की भूमि विवाद का जल्द निवारण करें जिससे कोस्ट गार्ड का भर्ती केंद्र की स्थापना हो।

कोस्ट गार्ड सेन्टर: हिलमेल रैबार की पहल

28 जून 2019 को तत्कालीन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तत्कालीन कोस्ट गॉर्ड महानिदेशक श्री राजेन्द्र सिंह के साथ देहरादून में प्रदेश के पहले कोस्ट गार्ड भर्ती केंद्र का शिलान्यास किया था । इसकी पहल सबसे 2017 में हिलमेल द्वारा आयोजित रैबार कार्यकम में की गई थी। जहां उत्तराखंड के जाने माने बुद्धिजीवी एक मंच पर आकर उत्तराखंड के विकास की चर्चा करते हैं ।

यह भी पढ़ें: अब पहाड़ के नौजवानों को मिलेगा तटों की रक्षा का मौका

तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा था की रैबार कार्यक्रम में डीजी कोस्ट गार्ड राजेंद्र सिंह ने उत्तराखंड में कोस्ट गार्ड भर्ती केंद्र खोलने का प्रस्ताव दिया था। उसी का परिणाम है कि भारत सरकार से इसे स्वीकृति भी मिल चुकी है।

सैन्य सेवाओं में जाने की इच्छा रखने वाले देवभूमि के युवाओं के लिए यह एक बड़ा केंद्र होगा। यह भारत का पांचवां कोस्ट गार्ड भर्ती सेंटर होगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...