Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चारधाम यात्रा – 3 मई को गंगोत्री एवं यमुनोत्री, 6 मई को केदारनाथ और 8 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जायेंगे
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

चारधाम यात्रा – 3 मई को गंगोत्री एवं यमुनोत्री, 6 मई को केदारनाथ और 8 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जायेंगे

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022: कपाट खुलने का कार्यक्रम जारी, अब नहीं कराना होगा कोरोना टेस्ट

चारधाम यात्रा कल से शुरू हो रही है श्रद्वालुओं के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट कल खुल जायेंगे। इसके अलावा 6 मई को केदारनाथ धाम और 8 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुल जायेंगे। इसके बाद चारधाम यात्रा पूर्णरूप से शुरू हो जायेगी।

चारधाम यात्रा शुरू होने के पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी श्रद्धालुओं और लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 3 मई को राज्य के चारधामों में से गंगोत्री एवं यमुनोत्री के कपाट खुल जायेंगे। 3 मई को गंगोत्री एवं यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही 6 मई को भगवान केदारनाथ एवं 8 मई को भगवान बद्रीनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जायेंगे।

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, श्रद्धालुओं का अतिथि देवो भवः की परम्परा के अनुरूप राज्य में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सफल यात्रा की भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...