यात्रा के प्रवेश एवं पंजीकरण स्थल पर ही हैल्थ स्क्रीनिंग की सुविधा शुरू

यात्रा के प्रवेश एवं पंजीकरण स्थल पर ही हैल्थ स्क्रीनिंग की सुविधा शुरू

उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा के आगे बढ़ने के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को भी उसी क्रम में बढ़ाया जा रहा है। प्रतिदिन श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा के प्रवेश एवं पंजीकरण स्थल पर ही हैल्थ स्क्रीनिंग की

उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा के आगे बढ़ने के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को भी उसी क्रम में बढ़ाया जा रहा है। प्रतिदिन श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा के प्रवेश एवं पंजीकरण स्थल पर ही हैल्थ स्क्रीनिंग की सुविधा आरम्भ कर दी गयी है।

चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी देते हुए महानिदेशक डॉ० शैलजा भट्ट ने बताया कि अब ऋषिकेश आई०एस०बी०टी० रजिस्ट्रेशन स्थल पर यात्रियों की हैल्थ स्क्रीनिंग आरम्भ कर दी गयी है और यहां पर चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल स्टॉफ को हैल्थ स्क्रीनिंग के लिए तैनात कर दिया गया है। हैल्थ स्क्रीनिंग के उपरान्त जिन यात्रियों में किसी भी प्रकार की शारीरिक अस्वस्थता पायी जा रही है, उन्हें विश्राम करने अथवा स्वास्थ्य के अनुकूल होने के उपरान्त ही यात्रा पर जाने का परामर्श दिया जा रहा है।

डॉ० भट्ट के अनुसार अभी तक 650 यात्रियों की हैल्थ स्क्रीनिंग ऋषिकेश आई०एस०बी०टी० पर की जा चुकी है। इसी क्रम में यमनोत्री व गंगोत्री के यात्रा मार्ग पर भी क्रमशः दोबाटा एवं हिना में भी हैल्थ स्क्रीनिंग का कार्य किया जा रहा है, जबकि बद्रीनाथ धाम के यात्रियों के लिए हैल्थ स्क्रीनिंग शिविर पाण्डुकेश्वर में लगाया गया है।

स्वास्थ्य सुविधाओं को त्वरित एवं अधिक प्रभावी बनाए जाने के बारे में महानिदेशक डॉ० शैलजा भट्ट ने जानकारी दी कि आपातकालीन स्थितियों में हताहत / प्रभावित यात्रियों के लिए 24X7 हैली एम्बुलेंस की सुविधा रखी गयी है। यात्रा के आरम्भ होने से अभी तक केदारनाथ यात्रा के 11 यात्रियों को एयरलिफ्ट किया गया है, जिसमें चोट लगने के 05 मामलें शामिल है। उत्तरकाशी में गंगोत्री यमनोत्री धाम की यात्रा के दौरान गंभीर रूप से बीमार 12 मरीजों को मेडिकल टीम द्वारा आवश्यक चिकित्सा उपचार देकर बचाया गया।

यात्रियों को हैल्थ एडवाईजरी के माध्यम से अनुकूल स्वास्थ्य की परिस्थितियों में ही यात्रा जारी रखने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। हैल्थ एडवाईजरी को पर्यटन विभाग, स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य इकाईयों के अलावा यात्रा मार्गों पर होर्डिग्स के द्वारा भी जगह-जगह पर डिस्पले किया जा रहा हैं।

यात्रा मार्गों में मेडिकल रिलीफ पोस्ट पर चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल स्टॉफ द्वारा यात्रियों से अपने ऑक्सीजन स्तर की जांच कराने वहां पर 10 मिनट विश्राम करने के उपरान्त यात्रा शुरू करने, यात्रा के दौरान पानी पीते रहने और भूखे पेट न रहने के बारे में अपील की जा रही है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this