Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ धाम के वायरल वीडियो के खिलाफ़ मंदिर समिति ने उठायी आवाज़, कार्यवाही के दिये निर्देश
उत्तराखंड न्यूज़

केदारनाथ धाम के वायरल वीडियो के खिलाफ़ मंदिर समिति ने उठायी आवाज़, कार्यवाही के दिये निर्देश

चार धाम में बढ़ रहे यात्रियों के चलते जहां एक तरफ प्रशासन व्यवस्था प्रणाली को सही करने में लगे है। वहीं दूसरी तरफ केदारनाथ धाम में एक यात्री का वीडियो सोशल मीडिया और तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यात्री कुत्ते को नंदी की प्रतिमा से टच करवाता नजर आ रहा है।

बता दें कि श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वीडियो में यह व्यक्ति मुख्य मंदिर के सामने स्थित नंदी की प्रतिमा को कुत्ते के पंजों से टच कराता दिख रहा है

यह शख्स केदारनाथ मंदिर के मुख्य द्वार पर कुत्ते के साथ खड़ा है। यही नहीं वीडियो में यह शख्स मुख्य मंदिर के बाहर स्थित नंदी की प्रतिमा को कुत्ते के पंजों से स्पर्श कराता दिख रहा है। वीडियो में पुजारी भी कुत्ते को तिलक लगाते नजर आ रहे हैं।

बद्री केदार मंदिर समिति की ओर से जारी बयान के मुताबिक उक्त व्यक्ति का कृत्य बेहद अपमानजनक है। कुत्ते को नंदी की प्रतिमा से टच कराने के कृत्य से करोडों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची है। मंदिर समिति ने मंदिर परिसर में मौजूद तमाम पुजारियों और लोगों की लापरवाही पर चिंता जताते हुए कहा है कि किसी ने भी उस व्यक्ति को रोकने की कोशिश क्यों नहीं की। समिति ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संबधित पुजारियों, अधिकारियों को ऐसी गलती न दोहराने की चेतावनी दी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...