Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हेमकुंड साहिब: श्रद्धालुओं के जत्थे को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, 22 मई को खुलेंगे कपाट
उत्तराखंड न्यूज़

हेमकुंड साहिब: श्रद्धालुओं के जत्थे को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, 22 मई को खुलेंगे कपाट

चारधाम के कपाट खुलने के बाद अब हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट 22 मई से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी हैं। पैदल मार्ग पर भी आवाजाही सुचारू है।

बता दें कि आज गुरुवार को धाम के लिये पंज प्यारों की अगुआई में श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हो गया। श्रद्धालुओं जत्थे को सीएम धामी व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(रिटा०) ने हरी झंडी दिख दी है। रवाना होने से पूर्व दरबार हाल में कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें सीएम धामी व राज्यपाल गुरमीत सिंह भी मौजदू रहे। इसमें कीर्तनीय रागी जत्थे और हेमकुंड साहिब गुरमत संगीत बाल विद्यालय के विद्यार्थीयों ने प्रतिभाग किया।

हेमकुंड यात्रा के लिए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पर धाम के अलावा घांघरिया व गोविंदघाट में आवास व लंगर की व्यवस्था सुचारू कर दी गई है। सभी स्थानों पर एक माह के राशन का कोटा भी पहुंचा दिया गया है। इसके अलावा यात्रा मार्ग और पड़ावो पर बिजली, पानी समेत अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त कर ली गई हैं।

प्रतिदिन 5000 श्रद्धालु टेकेंगे मत्था
हेमकुंड साहिब में भी चारधाम की दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की संख्या तय की गई है। हेमकुंड साहिब में प्रतिदिन पांच हजार श्रद्धालु ही मत्था टेक सकेंगे। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष ने बताया कि संख्या तय किए जाने के साथ ही पंजीकरण व स्लाट भी उसी हिसाब से जारी किए जा रहे हैं। यदि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती है तो उन्हें ऋषिकेश में ही उन्हें रोककर तय संख्या के हिसाब से यात्रा संचालित किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार अब तक कुल 20 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। ट्रस्ट के प्रबंधक सरदार दर्शन सिंह ने बताया कि आज लगभग 1800 श्रद्धालु हेमकुंड के लिए रवाना हो गए है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...