Home उत्तराखंड न्यूज़ मुख्य सचिव ने केदारनाथ में चल रहे कार्यों का लिया जायजा, बाबा केदारनाथ के किये दर्शन
उत्तराखंड न्यूज़रुद्रप्रयाग

मुख्य सचिव ने केदारनाथ में चल रहे कार्यों का लिया जायजा, बाबा केदारनाथ के किये दर्शन

मुख्य सचिव डाॅ एसएस संधु ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर वहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और उच्च अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव द्वारा कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केदारपुरी में जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को गुणवत्ता के साथ तीव्र गति से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

मुख्य सचिव डाॅ एसएस संधु ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर वहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और उच्च अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव द्वारा कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केदारपुरी में जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को गुणवत्ता के साथ तीव्र गति से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ में यात्रियों की सुविधाओं के दृष्टिगत सुविधाओं को विकसित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि धाम में जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यो से केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए निर्माण सामग्री को सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव द्वारा तीर्थ पुरोहितों हेतु बनाये जा रहे आवासीय भवनों का निर्माण कार्य को शीर्ष प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए तथा धाम में चल रहे विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी अधिकारी, तीर्थ पुरोहितों के साथ आपसी समन्वय कर धाम का विकास कार्य किया जाए। विकास कार्यों में सभी का सहयोग जरूरी है।

डाॅ एसएस संधु द्वारा चिकित्सालय कंट्रोल सेंटर, संगमघाट, मंदिर समिति का प्रशासनिक भवन, यात्रियों की सुविधा हेतु रैन शैटर, आस्थापथ आदि निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को उन कार्यों को शीघ्रता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा धाम में बनाये जा रहे वाटर एटीएम के कार्यों में तीव्र गति से करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए।

निरीक्षण के बाद मुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. संधु द्वारा बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की प्रगति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी केदारनाथ योगेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी, अधिशासी अभियंता डीडीएमए प्रवीण कर्णवाल, जल संस्थान संजय सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...