Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में 1 जून से 6 जुलाई 2022 तक होगा ग्रीष्म कालीन अवकाश
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में 1 जून से 6 जुलाई 2022 तक होगा ग्रीष्म कालीन अवकाश

देश के लगभग सभी क्षेत्रों में गर्मी का कहर जारी है। उत्तराखंड के कई इलाकों में भी गर्मी खूब पड़ रही है अब स्कूल जाने वाले छात्रों को गर्मी की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

उत्तराखंड के विद्यालयों में 1 जून से 6 जुलाई तक ग्रीष्म कालीन अवकाश रहेगा इस बात की जानकारी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड बंशीधर तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि शैक्षिक सत्र 2022-23 में 1 जून से 6 जुलाई 2022 तक समस्त प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश रहेगा।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दिनांक 31 मई 2022 को अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस पर कक्षा 6 से 12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं समस्त शिक्षकों द्वारा तम्बाकू निषेध सम्बन्धी शपथ भी ली जायेगी।

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड बंशीधर तिवारी ने बताया कि 31 मई 2022 तक सभी विद्यालय विधिवत संचालित होंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...