ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना हेतु आरएंडआर प्लान मद के अंतर्गत प्रभावित परिवारों के लिए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी भी मौजूद रहे।
इस बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना हेतु आरएंडआर प्लान मद के अंतर्गत प्रभावित परिवारों के लिए विभिन्न विभागों द्वारा जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि प्रभावित परिवारों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध हो सके।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है उन कार्यों को दस दिन के अंतर्गत शुरू किया जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि जल संस्थान द्वारा चोपता-घोलतीर पेयजल योजना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिससे ग्राम मवांणा एवं घोलतीर के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही ग्राम सुमेरपुर पेयजल योजना का कार्य भी पूर्ण हो गया है। विद्युत विभाग द्वारा रेल लाइन परियोजना से क्षतिग्रस्त विद्युत पोल ट्रांसफार्मर, विद्युत लाइन का मरम्मतध्शिफ्टिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
बैठक में विधायक रुद्रप्रयाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना से प्रभावित परिवारों के लिए जो भी निर्माण कार्य एवं योजनाएं संचालित की जा रही हैं उन कार्यों को सभी अधिकारी शीघ्रता से शीघ्र पूर्ण करते हुए योजना का लाभ प्रभावितों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही जल संस्थान को निर्देश दिए हैं कि उनके द्वारा जो भी पेयजल लाइन बिछाई जा रही हैं उनको अंडर ग्राउंड करने के निर्देश दिए गए हैं।


Leave a comment