Home उत्तराखंड न्यूज़ सांसद तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में ‘दिशा’ की बैठक, गुणवत्ता के साथ जल्द कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

सांसद तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में ‘दिशा’ की बैठक, गुणवत्ता के साथ जल्द कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें

सांसद तीरथ सिंह रावत ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि आगामी बैठक में उन्हीं प्रतिनिधियों को बैठक में बुलाएं जिन्हें मनोनीत किया गया है। सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में हो विकास कार्यो को बेहतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। साथ ही उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारी तहसील दिवस, बीडीसी बैठक सहित अन्य बैठकों में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

सांसद (लोक सभा) गढ़वाल एवं अध्यक्ष जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में ‘‘दिशा‘‘ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें गत बैठक में लिये गये निर्णय एवं निर्देशों के परिपालन में विभागों द्वारा की गई कार्यवाही पर चर्चा की गई।

तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जिन विभागों के कार्य शेष रह गये हैं, उन्हें निर्देशित किया कि गुणवत्ता के साथ जल्द कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने दायित्वों का पूर्ण निर्वाहन करते हुए प्राथमिकता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

इस दौरान पीएमजीएसवाई की बुवाखाल-निसणी क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग के डामरीकरण शिकायत पर संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत हो रहे कार्यों को गंभीरता के साथ करें तथा पाइप लाइनों को अंडर ग्राउंड करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि आगामी बैठक में उन्हीं प्रतिनिधियों को बैठक में बुलाएं जिन्हें मनोनीत किया गया है। सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में हो विकास कार्यो को बेहतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। साथ ही उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारी तहसील दिवस, बीडीसी बैठक सहित अन्य बैठकों में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि किसी भी अधिकारी द्वारा उक्तों बैठकों में प्रतिभाग नहीं किया जाता तो उनका एक दिन का वेतन रोकना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई के साथ ही वन विभाग व राजस्व विभाग को भी निर्देशित किया कि संयुक्त रूप से मोटर मार्गो का निरीक्षण करें। जिससे राजस्व भूमि, वन भूमि जैसी समस्या आने पर उसका समाधान हो सकेगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि बरसात से पूर्व मार्गो का कार्य पूर्ण करें। जिससे लोगों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंनें बैंक तथा जिन विभागों ऋण संबंधित योजनाएं हैं उन्हें कहा कि इन बातों का ध्यान रखें कि जो व्यक्ति सम्पन्न हैं उन्हें बार-बार लाभ न दें तथा गरीब व वांछितों को ऋण आधारित योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें।

तीरथ सिंह रावत अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्रीय योजनाओं के अंतर्गत विकास कार्यो के लिए धनराशि की किसी भी तरह से कमी नहीं है। इसलिए विभागीय अधिकारी समय से बेहतर डीपीआर और प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करें।

इस दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि नोडल अधिकारी तथा कार्यालाध्यक्ष 15 दिन की अवधि में अनिवार्य रूप फील्ड निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि केवल कागजी रिपोर्ट पर निर्भर न रहे बल्कि वस्तु स्थिति के अनुसार कार्य करें।

इस दौरान पीडी संजीव कुमार रॉय ने बताया कि एनआरएलएम के तहत बड़े पैमाने पर महिला समूहों में लाभाविंत किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में स्टॉफ की कमी नहीं होती तो और बढ़ावा दिया जाता। बेहतर कार्य करने पर सांसद द्वारा प्रशन्सा की गयी, उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यो को अत्यधिक बढ़ावा दें। कार्यक्रम से पूर्व सांसद द्वारा स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गये पहाड़ी उत्पादों का निरीक्षण भी किया।

जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सांसद द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि समय पर जनपद में हो रहे कार्यो का निरीक्षण भी करें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...