Home उत्तराखंड न्यूज़ खटीमा के झाउ परसा गांव में घास लेने गए व्यक्ति को बाघ ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में भय व्याप्त
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

खटीमा के झाउ परसा गांव में घास लेने गए व्यक्ति को बाघ ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में भय व्याप्त

उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा क्षेत्र के झाउ परसा गांव में जंगल में घास काटने गए एक ग्रामीण को बाघ ने किया हमला। बाघ के हमले में ग्रामीण की मौत हो गयी। दस दिन के अंदर अब तक बाघ ने दो ग्रामीणों को मारा। वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा मंगवाया है। सुरई वन रेंज से सटे खटीमा के झाउ परसा गांव के निवासी उमा शंकर आज बाघ से हमला कर बुरी तरह घायल हो गया जिससे उमाशंकर की मौत हो गई।

उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा क्षेत्र के झाउ परसा गांव में जंगल में घास काटने गए एक ग्रामीण को बाघ ने किया हमला। बाघ के हमले में ग्रामीण की मौत हो गयी। दस दिन के अंदर अब तक बाघ ने दो ग्रामीणों को मारा। वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा मंगवाया है। सुरई वन रेंज से सटे खटीमा के झाउ परसा गांव के निवासी उमाशंकर आज बाघ से हमला कर बुरी तरह घायल हो गया जिससे उमाशंकर की मौत हो गई।

उमाशंकर गांव के बाहर शारदा नहर के किनारे घास काटने गए थे जहां बाघ ने उन पर हमला कर दिया था। 10 दिन पूर्व भी इसी एरिया में एक ग्रामीण को बाघ ने हमला कर मार दिया था। भाग द्वारा लगातार दो ग्रामीणों को मारे जाने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश व दहशत है। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग से आदमखोर हो चुके बाघ को पकड़ने की मांग की गई है।

वही मौके पर पहुंचे वन विभाग के एसडीओ खटीमा शिवराज चंद ने मीडिया को बताया कि आज एक बाघ द्वारा झाउ परसा गांव के उमाशंकर उम्र 33 वर्ष पर हमला कर उसे मार डाला गया है। वन विभाग द्वारा सभी ग्रामीणों को कहा गया है कि कोई भी अकेले गांव के बाहर डैम क्षेत्र में घूमने ना जाए। साथ ही वन विभाग द्वारा बाघ को पकड़ने की तैयारी शुरू कर दी गई है, टनकपुर से पिंजड़ा मंगवा लिया गया है। पिंजरे को शारदा डैम क्षेत्र में आज लगा दिया जाएगा। और उम्मीद है जल्द इस बाघ को पकड़ लिया जाएगा। साथ ही मृतक उमाशंकर के परिजनों को वन विभाग द्वारा जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...