Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी ने पिथौरागढ़ के कई विधानसभा क्षेत्रों की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया
उत्तराखंड न्यूज़पिथौरागढ़

सीएम धामी ने पिथौरागढ़ के कई विधानसभा क्षेत्रों की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीआरडीओ गेस्ट हाउस पिथौरागढ़ में विधानसभा क्षेत्र धारचूला, पिथौरागढ़, डीडीहाट तथा गंगोलीहाट की 113.34 करोड़ की 47 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिनमें 73 करोड़ की 28 योजनाओं का लोकार्पण तथा 40.34 करोड़ की 19 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने धारचूला मुनस्यारी क्षेत्र के ओम पर्वत, आदि कैलाश, छोटा कैलाश क्षेत्र में आवागमन हेतु पर्यटकों को इनर लाइन ई-पास रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था हेतु इनर लाइन ई-पास पोर्टल का भी शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने पं. नैन सिंह रावत, शैतान सिंह और मान सिंह रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्वांजलि दी। उन्होंने पं. नैन सिंह रावत के परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए हमने कई संकल्प लिए हैं। राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी प्राथमिकता समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। हमने प्रदेश की जनता से जो वायदे किये हैं, वे सभी पूरे किये जायेंगे। राज्य में नई सरकार के गठन के बाद पहली केबिनेट में उत्तराखंड के सभी लोगों के लिए एक समान कानून के लिए समिति बनाने को केबिनेट से मंजूरी दी गई है। जल्द ही विशेषज्ञों की कमेटी बनाकर ड्राफ्ट तैयार किया जायेगा। सरकार ने पति-पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन देने का निर्णय लिया है और इसकी धनराशि भी बढ़ाई है। प्रदेश में गरीब परिवारों को एक साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देने का निर्णय लिया गया है, जिसके लिए बजट का प्राविधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ के सुद्रवर्ती सुरम्य इनर लाइन क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही के लिये बनाये गये इनर लाइन ई पास पोर्टल से पर्यटकों को सुविधा होगी तथा अधिक से अधिक पर्यटक इस क्षेत्र में आ सकेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...