Tuesday , 8 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कल उत्तराखंड आएंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, सीएम धामी के लिए मांगेंगे जनता से वोट
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

कल उत्तराखंड आएंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, सीएम धामी के लिए मांगेंगे जनता से वोट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ चुनावी हुंकार भरने 28 मई को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचेगे उत्तराखंड। शनिवार 28 मई को 11:30 बजे सीएम योगी हैलीकॉटर से स्पोट्र्स स्टेडियम में उतरेंगे। कार के काफिले के साथ बाजार के विभिन्न मार्गो से होते हुए गांधी मैदान में विशाल सभा को संबोधित करेंगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ चुनावी हुंकार भरने 28 मई को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचेगे उत्तराखंड। शनिवार 28 मई को 11:30 बजे सीएम योगी हैलीकॉटर से स्पोट्र्स स्टेडियम में उतरेंगे। कार के काफिले के साथ बाजार के विभिन्न मार्गो से होते हुए गांधी मैदान में विशाल सभा को संबोधित करेंगे

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में आएंगे। यहां वह उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में सियासी शंखनाद करेंगे। चम्पावत के भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने बताया कि सीएम योगी का कार्यक्रम लगभग फाइनल हो गया है। शुक्रवार तक उनका आधिकारिक कार्यक्रम यहां पहुंच जाएगा।

दीप चंद्र पाठक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता योगी के स्वागत की तैयारियों में जोर-शोर से जुट गए हैं। पाठक ने कहा कि सीएम योगी के यहां सीएम धामी के चुनाव प्रचार में आने की सूचना के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। उन्होंने बताया कि करीब तीन घंटे तक सीएम योगी का टनकपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित है।

जिलाध्यक्ष पाठक ने बताया कि यूपी के सीएम योगी की जनसभा में भाजपा प्रत्याशी सीएम धामी के अलावा केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, कई कैबिनेट मंत्री और कई भाजपा विधायक मौजूद रहेंगे। सीएम योगी जनता से सीएम धामी के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में बढ़ा स्वाइन फ्लू और डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले लगातार सामने आने...