Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ऋषिकेश AIIMS के छात्र ने बिल्डिंग से कूद कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

ऋषिकेश AIIMS के छात्र ने बिल्डिंग से कूद कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध परिस्थितियों में एम्स की छठी मंजिल से कूदकर एमबीबीएस के सेकंड ईयर के छात्र ने अपनी जान दे दी। मृतक छात्र की पहचान रजत मूंद पुत्र विजय कुमार निवासी श्री गंगानगर राजस्थान के रूप में हुई है। रजत ने मेडिकल कॉलेज की छठी मंजिल पर पहुंचकर अचानक जंप लगा दी। फर्श पर गिरते ही साथ चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के सभी लोग घटनास्थल की ओर दौड़े।

एम्स प्रशासन ने तत्काल रजत को उठाकर इमरजेंसी में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रजत को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल रजत का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अभी पुलिस और प्रशासन घटना की जांच में जुट गए हैं कि आखिरकार रजत मूंद ने इस प्रकार आत्मघाती कदम क्यों उठाया है।

बता दे कि वर्ष 2020 में रजत मूंद ने एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए एम्स ऋषिकेश में एडमिशन लिया था। एम्स एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्रों में शोक की लहर।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles